नेपाल के संसदीय सुनवाई विशेष समिति (PHSC) ने 10 जुलाई 2016 को सर्वसम्मति से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सुशीला कार्की का समर्थन किया. सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस होगी.
सुशीला कार्की के बारे में:
• सुशीला कार्की का जन्म 7 जून 1952 को नेपाल में हुआ.
• सुशीला कार्की 13 अप्रैल 2016 को नेपाल सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति की गयी.
• प्रधानमंत्री के पी ओली की अध्यक्षता में संबैधानिक परिषद ने नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए इनके नाम का प्रस्ताव रखा.
• कार्की न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहिष्णुता के लिए जानी जाती हैं.
• उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञानं में एम० ए० की उपाधि प्राप्ति की.
• वर्ष 1978 में त्रिभुवन विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की.
• प्रारम्भ में इन्होंने शिक्षण कार्य किया.
• सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति होने पहले कार्की सुप्रीम कोर्ट की बरिष्ठतम् न्यायाधीश थीं.
• 22 जनवरी 2009 को सुप्रीम कोर्ट की अस्थायी जज बनीं.
• 18 नवंबर 2010 को सुप्रीम कोर्ट की स्थायी जज बन गईं.
0 comments:
Post a Comment