केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत दस प्रसिद्ध स्थलों की सफाई कराएगी-(11-JUL-2016) C.A

| Monday, July 11, 2016
स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार ताजमहल, वैष्णो देवी मंदिर और अजमेर शरीफ सहित दस प्रसिद्ध स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाएगी.

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के अनुसार मंत्रालय द्वारा मिशन के तहत सफाई हेतु सौ महत्वपूर्ण स्थलों की पहचान करने की प्रक्रिया आरम्भ की गयी है. अभियान के तहत चयन किए जाने वाले स्थान अधिकतर या तो पर्यटक स्थान होंगे या धार्मिक स्थल.

‘‘स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयन किए गए दस पर्यटक स्थल व धार्मिक स्थानों पर पायलट परियोजना के रूप में सफाई अभियान की शुरूआत की जाएगी. 

चयनित स्थलों के नाम-
जिन स्थानों का चयन किया गया है उनमें जम्मू कश्मीर का वैष्णो देवी मंदिर, उत्तरप्रदेश में ताजमहल, आंध्रप्रदेश में तिरूपति मंदिर, पंजाब में स्वर्ण मंदिर, राजस्थान में अजमेर शरीफ, ओड़िशा में जगन्नाथ मंदिर, महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, उत्तरप्रदेश में मणिकर्णिका घाट, तमिलनाडु में मीनाक्षी मंदिर और असम का कामाख्या मंदिर शामिल हैं.

परियोजना के मुख्य तथ्य-
  • इस पायलट परियोजना के पूरा होते ही सरकार शेष 90 जगहों पर इसी तरह से स्वच्छता अभियान आरम्भ कर देगी.
  • इस पायलट परियोजना को सफल बनाने हेतु सम्बंधित मंत्रालय विश्व बैंक के विशेषज्ञों से सहयोग ले रहा है.
  • अभियान को मूर्त रूप देने हेतु हम विभिन्न देशों में सफाई हेतु अपनाए गए अलग अलग मॉडल का आकलन केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है.
  • यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कौन से माडल उपयुक्त हैं. जिन्हें अपने देश में प्रयोग्किया जा सकता है.
  • इन प्रसिद्ध स्थलों पर परियोजना की सफलता हेतु होने वाली वित्तीय समस्या का समाधान मंत्रालय अलग अलग कॉरपोरेट समूहों के माध्यम से कर रहा है.

0 comments:

Post a Comment