गूगल ने फ्रांसीसी स्टार्टअप मूडस्टॉक्स को खरीदने की घोषणा की-(08-JUL-2016) C.A

| Friday, July 8, 2016

Moodstocksगूगल ने 6 जुलाई 2016 को फ्रांसीसी स्टार्टअप मूडस्टॉक्स को खरीदने की घोषणा की.
मूडस्टॉक ने कंप्यूटर के समझने के नजरिए और उसके सीखने के तरीके पर अलग तरह से काम किया है. इसके अलावा मूडस्टॉक ने स्मार्टफोन या अन्य फोनों के लिए भी ऐसी तकनीक बनाई है जिससे वह तस्वीरों और चीजों को पहचान सकते हैं.
उसके इन्हीं कामों के चलते गूगल की नजर उस पर पडी और अब वह उसे खरीदने जा रहा है.
मशीन के सीखने का कौशल गूगल की अन्य सेवाओं के साथ जुडेगा जैसे कि अभी मुफ्त में भाषाई अनुवाद या फोटो जैसी सेवाएं हैं. गूगल सिलिकन वैली की उन प्रमुख कंपनियों में से है जो कंप्यूटरों को दुनियादारी समझाने का प्रयास कर रही है.
कंप्यूटर भी अपने आस-पास की चीजों से वैसे ही सीख सके जैसे कि आम लोग सीखते हैं, गूगल इस क्षेत्र में काम कर रही है.
मूडस्टॉक:
•    मूडस्टॉक पेरिस का स्टार्टअप है.
•    जिसने इमेज को पहचानने वाली एक तकनीक का विकास किया गया है.
•    वर्ष 2010 में शुरू की गयी इस कंपनी ने यूरोपियन निवेशकों से 500000 डॉलर निवेश प्राप्त किया है.

0 comments:

Post a Comment