पूर्व भारतीय राजनयिक न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के भारत प्रमुख नियुक्त किए गए-(06-JUL-2016) C.A

| Wednesday, July 6, 2016
आस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय न्यू साउथ वेल्स (यूएनएसडब्ल्यू) ने 04 जुलाई 2016 को पूर्व भारतीय राजनयिक और लेखक अमित दास गुप्ता को भारत में निदेशक नियुक्त किया है.

अमित दासगुप्ता, सिडनी में भारत के महावाणिज्यदूत और फिलीपींस में राजदूत रह चुके हैं. अमित दासगुप्ता की यह नियुक्ति दिल्ली में की गयी है. दासगुप्ता को भारत के साथ संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए नियुक्त किया गया है.

शिक्षा, ज्ञान के आदान प्रदान और शोध के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का भारत के साथ संबंधों को मजबूत उनका जिम्मेवारी होगी. सिडनी में शिक्षा और भारत में नई साझेदारी के जरिये यूएनएसडब्ल्यू के शिक्षण की प्रगतिशील शैली से भारतीय छात्र को भी रूबरू करना है.

अमित दासगुप्ता के बारे में-
  • अपने राजनयिक कॅरियर के दौरान दासगुप्ता ने विदेशों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. जिसमें सिडनी में भारत के महावाणिज्य दूत के पद पर नियुक्त रहे. वह  सिडनी के पूर्व भारतीय कौंसल जनरल के पद पर भी रहे.
  • फिलीपींस में राजदूत, तथा जर्मनी, बेल्जियम, और नेपाल में विभिन्न पदों पर रहे.
  • उन्होंने विदेश मंत्रालय में वित्त निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं तथा वे मंत्रालय के लोक राजनय विभाग के प्रथम प्रमुख थे
  • अमित दासगुप्ता न सिर्फ एक राजनयिक रह चुके हैं अपितु वह उत्तम कोटि के लेखक भी हैं.
  • उनकी चर्चित "पुस्तक लेसंस फ्रॉम रासलाना: इन सर्च ऑफ़ ट्रांसफोर्मेटीव थिंकिंग" (Lessons from Ruslana: In search of Transformative Thinking) है. जिसमें उन्होंने अपना नया दर्शन प्रस्तुत किया है, पुस्तक में मुख्य रूप से उन्होंने दर्शाया है कि जो कुछ बाहर से दिखाई देता है, हक़ीक़त में ज़रूरी नहीं की वो ऐसा ही हो.
  • न्यू साउथ वेल्स कम्युनिटी रिलेशन कमीसन (New South Wales Community Relations Commission) ने ऑस्ट्रेलिया में उनके कार्यकाल के दौरान समाज में एकता स्थापित करने हेतु उन्हें पुरस्कृत किया.

0 comments:

Post a Comment