उत्तर प्रदेश की जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी ने 2 जुलाई 2016 को 56वीं नेशनल स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया.
उन्होंने चैंपियनशिप में 59.87 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया.
इंचियोन एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता अन्नू ने पहले प्रयास में 59.06 मीटर तक भाला फेंका लेकिन उन्होंने चौथे राउंड में 59.87 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर अपने पिछले 59.53 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ा.

इसी प्रतियोगिता में उनकी टीम की साथी सुमन देवी ने 55.88 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर दूसरा स्थान हासिल किया. हरियाणा की शर्मिला कुमारी 53.80 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.
पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश के 24 वर्षीय खिलाड़ी अमित कुमार ने (79.14 मीटर) पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा जीती. उन्होंने रविंद्र सिंह खैरा (78.11 मीटर), विपिन कासना (77.9 मीटर) और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक राजेंद्र सिंह (76.65 मीटर) को पछाड़ा.
0 comments:
Post a Comment