गुरप्रीत सिंह संधू यूरोपा लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने-(04-JUL-2016) C.A

| Monday, July 4, 2016
भारतीय फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह संधू जुलाई 2016 के पहले सप्ताह में यूरोपा लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने.

इससे पहले संधू ने नॉर्वे प्रीमियर लीग में स्टेबैक एफसी की ओर से पहला मुकाबला आईके स्टार्ट के खिलाफ खेला था.
गुरप्रीत सिंह संधू

•    गुरप्रीत सिंह संधू नॉर्वे के टिप्पेलीगेन क्लब के लिए खेलते हैं एवं भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेलते हैं.

•    यूरोप के किसी क्लब के लिए खेलने वाले वह पहले भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी बने.

•    उनसे पहले मोहम्मद सलीम, बाइचुंग भूटिया, सुनील छेत्री एवं सुब्रता पाल भी विदेशों के लिए खेल चुके हैं लेकिन वे यूरोप के क्लब के लिए नहीं खेले.

•    उन्होंने वर्ष 2010 से अंडर 19 में भारत के लिए इराक के खिलाफ खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी. 

•    वे 2011 से एएफसी एशिया कप के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय खेलों में तुर्कमेनिस्तान के खिलाफ खेलते हुए पदार्पण किया था.

0 comments:

Post a Comment