भारत के वरिष्ठ फर्राटा धावक समीर मोन ने 30 जून 2016 को 100 मीटर डैश में 10.60 सेकेंड का समय निकालकर 56वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता.इस रिकॉर्ड के साथ ही मणिपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे समीर देश के सबसे तेज़ दौड़ने वाले एथलीट बने.
32 वर्षीय समीर दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के 4X100 रिले रेस टीम का हिस्सा थे. इससे पहले उन्होंने वर्ष 2008 एवं 2011 में इंटर-स्टेट ख़िताब भी जीते.
56वें राष्ट्रीय इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के परिणाम –
महिला 100 मीटर डैश: कर्नाटक की रीना जॉर्ज ने 11.99 सेकेंड समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता. इससे पहले उन्होंने 400 मीटर डैश के पश्चात् 100 मीटर डैश खेला.
महिला पोल वॉल्ट: कर्नाटक की ख्याति वखारिया ने 3.80 मीटर की ऊंचाई हासिल करके स्वर्ण पदक जीता.
महिला 100 मीटर बाधा दौड़: केरल की एम सुगिना ने 14.17 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता.
पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़: केरल के डी श्रीकांत ने 14.54 सेकेंड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता.
महिला ट्रिपल जम्प: केरल की शिल्पा चाको ने 13.22 मीटर के साथ तीसरा स्वर्ण पदक जीता. 13 मीटर से अधिक की दूरी हासिल करने वाली वे इकलौती खिलाड़ी रहीं.
पुरुष 20 किलोमीटर पैदल चाल: बाबूभाई पनोचा ने 1 घंटा 31 मिनट और 26 सेकेंड का समय निकालकर तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता.

0 comments:
Post a Comment