मुंबई यू-23 ने सीके नायडू ट्रॉफी 2015-16 जीती-(04-MAR-2016) C.A

| Friday, March 4, 2016
मुंबई अंडर-23 टीम ने 3 मार्च 2016 को इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में मध्य प्रदेश टीम को हराकर सीके नायडू ट्रॉफी जीती. 

मुंबई ने मध्य प्रदेश की टीम को 442 रनों पर आउट कर दिया. इससे पहले मुंबई ने पहली पारी में 577 रन बनाए थे. इस तरह उसे 135 रनों की बढ़त मिली और इस आधार पर वह विजेता बना.

यह मुंबई द्वारा इस वर्ष दूसरा बड़ा ख़िताब है, इससे पहले उन्होंने 41वीं बार रणजी ट्रॉफी भी जीती थी.

मुंबई टीम के तुषार देशपांडे ने नई गेंद से खेलते हुए 2 मार्च 2016 को कप्तान सारांश जैन (85) को आउट किया.

मुंबई टीम ने 2015 एवं 2016 में सीके नायडू ट्रॉफी जीती, उन्हें 20 लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया गया.

0 comments:

Post a Comment