संजय लीला भंसाली और रणवीर पं दीनानाथ मंगेशकर 2016 पुरस्कार के लिए चुने गए-(02-MAR-2016) C.A

| Wednesday, March 2, 2016
फिल्मकार संजय लीला भंसाली और अभिनेता रणवीर सिंह फरवरी 2016 में  पंडित दीनानाथ मंगेशकर 2016 प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने गए हैं.
मंगेशकर परिवार प्रति वर्ष 24 अप्रैल को अपने पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की स्मृति में कलाकारों को सम्मानित करता है. पंडित दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि 24 अप्रैल को पुणे में आयोजित की जाएगी. लता मंगेशकर के नेतृत्व में इस साल ये अवॉर्ड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्मकार संजय लीला भंसाली को दिया जाएगा.
लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की स्मृति में यह पुरस्कार 1999 में स्थापित किया गया.  तब से यह संगीत और फिल्मों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्बंधित व्यक्तियों को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है.
पुरस्कार के बारे में-
  • पुरस्कार में 101,001 रुपये के मौद्रिक पुरस्कार और   प्रशस्ति पत्र से कलाकार को सम्मानित किया जाता है.
  • वर्ष 2015 में की इस पुरस्कार से बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को सम्मानित किया गया.

0 comments:

Post a Comment