राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार के संस्थापक पी के नायर का निधन-(06-MAR-2016) C.A

| Sunday, March 6, 2016
राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार के संस्थापक एवं पूर्व फिल्म निर्देशक पी के नायर का 4 मार्च 2016 को लंबी बीमारी के चलते पुणे में निधन हो गया. वे 82 वर्ष के थे. नायर के लिए कहा जाता है कि यदि वे न होते तो भारतीय सिनेमा का 100 साल का इतिहास भी न होता.

पी के नायर

•    उनका जन्म 6 अप्रैल 1933 को केरल में हुआ, लेकिन उनका ज्यादातर समय मुंबई और पुणे में बीता.
•    उन्होंने एक भी फिल्म का निर्माण नहीं किया लेकिन कई फिल्मों में ऋषिकेश मुखर्जी के साथ बतौर अस्सिटेंट काम किया.
•    नायर ने अपनी पहली फिल्म त्रिवेंद्रम में रेत के ढेर पर बैठ कर देखी और यहीं से फिल्मों के टिकट को एकत्रित करने का काम शुरू किया.
•    पुरानी फिल्मों को संजोने के लिए 1964 में पी.के नायर ने पुणे में पहला फिल्म आर्काइव इंस्टिट्यूट शुरू किया.
•    नायर ने उन फिल्मों का संग्रह इंस्टिट्यूट में किया जो नष्ट होने की कगार पर थीं.
•    भारत में लगभग 1700  साइलेंट फिल्में बनीं. लेकिन उनमें से केवल 9 फिल्मों के रील ही सुरक्षित हो सकी.
•    नायर साहब ने भारत की पहली बोलती फिल्म से लेकर दादा साहेब फाल्के की अधिकतर फिल्मों को रील में संरक्षित किया.
•    उनके संग्रह में अभिनेता अशोक कुमार 'अछूत कन्या' से लेकर अब तक की सभी फिल्में हैं.
•    पी के नायर के एक शिष्य शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने उनके जीवन पर 'सेलोलोइड मैन' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई.
•    इस फिल्म को दो राष्ट्रीय और कई फिल्मोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिले.

0 comments:

Post a Comment