अन्तरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने 3 मार्च 2016 को हॉकी अंपायर नेपोलियन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय अंपायर बनाया.
एफआईएच ने गुवाहाटी और शिलांग में हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में नेपोलिपयन के प्रदर्शन को देखकर यह निर्णय लिया.
एफआईएच ने गुवाहाटी और शिलांग में हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में नेपोलिपयन के प्रदर्शन को देखकर यह निर्णय लिया.
नेपोलियन के करियर की शुरुआत मणिपुर में वर्ष 2013 में हुई तीसरी हॉकी इंडिया जूनियर महिला चैम्पियनशिप से हुई. नेपोलियन राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी भी रहे हैं और उनके पास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) का कोचिंग डिप्लोमा भी है.
इससे पहले वे मलेशिया में वर्ष 2015 में जूनियर पुरुष एशिया कप में अंपायर भी रह चुके हैं.
30 वर्षीय नेपोलियन उन खिलाडियों में हैं जिन्होंने हाल ही में अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण पदोन्नति प्राप्त की. इसके साथ ही, भारत के अब तक 14 अंपायर (10 पुरुष, 4 महिलाएं) अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त किये जा चुके हैं.
0 comments:
Post a Comment