संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 03 मार्च 2016 को उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी. उत्तर कोरिया के चौथे परमाणु परीक्षण और रॉकेट प्रक्षेपण की जवाबी कार्रवाई के रूप में ये प्रतिबंध लागू किये गये.
- 15 सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद ने 02 मार्च 2016 को प्रतिबंधों का प्रस्ताव पारित किया.
- प्रस्ताव अमरीका द्वारा तैयार किया गया था.
- उत्तर कोरिया के चीन ने भी इसका समर्थन किया.
क्या है प्रतिबन्ध ? -
- उत्तर कोरिया के आयत - निर्यात पर लगाये गये इन प्रतिबंधों के तहत उत्तर कोरिया से आने – जाने वाले सभी सामानों की व्यापक जांच की जाएगी.
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में उत्तर कोरिया के बंदरगाहों से संदिग्ध अवैध सामान की आवाजाही करने वाले पोतों पर भी रोक लगा दी गयी है.
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के महासचिव बान की मून के अनुसार इन प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया के साथ बातचीत संभव हो सकेगी.
0 comments:
Post a Comment