समाजवादी नेता निहाल अहमद मौलवी मोहम्मद उस्मान का 90 वर्ष की अवस्था में 29 फ़रवरी 2016 को नासिक में निधन हो गया. वह निहाल भाई के रूप में लोकप्रिय और मालेगांव नगर निगम के प्रथम मेयर थे.
- वह जनता दल (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष थे. पूर्व में वह महाराष्ट्र सरकार में तकनीकी और उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे.
- लगभग तीन दशकों से वह राज्य विधानसभा के लिए विधायक के रूप में निर्वाचित हुए.
- 1960 से 1995 तक 10 बार उन्होंने राज्य विधानसभा के लिए चुनाव चुनाव लड़ा और प्रत्येक चुनाव में विजयी हुए.
- 1999 में उन्होंने लोकसभा के लिए चुनाव लड़ा और हार गए.
- वह एसएम जोशी, एनजी गोर, पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, देवगौड़ा, मधु दंडवते, बापूसाहेब कलडेट और जॉर्ज फर्नांडिस जैसे दिग्गजों की तरह वयोवृद्ध समाजवादी नेताओं के साथ जुड़े थे.
0 comments:
Post a Comment