प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 फरवरी 2016 को असम में पेट्रो रसायन संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया. इसके तहत प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ (असम) के समीप लेपेटकाटा में ब्रह्मपुत्र क्रेकर एडं पॉलिमर लिमिटेड को राष्ट्र को समर्पित किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने नुमालीगढ़ रिफाइनरीज लिमिटेड के वैक्स प्लांट (मोम संयंत्र) को भी राष्ट्र के नाम किया.
विदित हो कि असम में पेट्रो रसायन संयंत्र को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की ‘मुद्रा’ और ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ जैसी पहलों को गति देना एवं युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना है. प्राकृतिक कच्चे माल के लिए इनसे वैल्यू एडीशन (मूल्य संवर्धन) प्राप्त होगा. इसके साथ ही असम के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
0 comments:
Post a Comment