सरकार ने सिक्किम में राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना की-(06-FEB-2016) C.A

| Saturday, February 6, 2016
गंगटोक सिक्किम में राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना की जाएगी. इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के क्षेत्रीय केंद्र को उन्नयन किया जाएगा. यह घोषणा 5 फ़रवरी 2016 को नई दिल्ली में की गयी.
यह परियोजना दो महीने में पूरी की जाएगी.
यह निर्णय केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और नई दिल्ली में सिक्किम कृषि मंत्री सोम नाथ पौडेल द्वारा लिया गया.
गंगटोक में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार कृषि मंत्री ने जैविक खेती को बनाए रखने हेतु सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार की मदद का आश्वासन दिया है.
कृषि मंत्री राज्य में जैविक उत्पादन के विपणन के लिए भी प्रतिबद्ध हैं.

0 comments:

Post a Comment