अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने 2 फरवरी 2016 को सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2015-16 से चार टीमों को निलंबित करने का निर्णय लिया.
यह टीमें हैं - पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश. इन सभी टीमों को टीम में तय उम्र से अधिक के खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए चैम्पियनशिप से निकाला गया.
एआईएफएफ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि खिलाड़ियों की उम्र से संबंधित धोखाधड़ी को रोकने के लिए एआईएफएफ ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया है जिसमें एक चिकित्सक शामिल है.

सब-जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के प्रत्येक स्थल पर जाकर की गई जांच में पाया गया कि प्रत्येक टीम के एक-एक खिलाड़ी की उम्र प्रतियोगिता के नियमानुसार अधिक थी.
उम्र से संबंधित धोखाधड़ी के लिए एआईएफएफ द्वारा शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत चारों टीमों को चैम्पियनशिप से बाहर कर दिया गया. इन चारों टीमों पर एआईएफएफ के नियमों के अनुसार अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी.
0 comments:
Post a Comment