कवि बालकृष्ण गर्ग वर्ष 2015 के हरिकृष्णा देवासरे बालसाहित्य सम्मान से सम्मानित-(11-JAN-2016) C.A

| Monday, January 11, 2016
कवि बालकृष्ण गर्ग को 8 जनवरी 2016 को वर्ष 2015 के हरिकृष्णा देवासरे बालसाहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया.
उन्हें यह पुरस्कार उनके ‘बल गीत’ नामक कविता संग्रह के लिए दिया गया है यह कविता संग्रह बच्चों को समर्पित है.
ज्ञात हो यह इस पुरस्कार का दूसरा संस्करण था.
बालकृष्ण गर्ग को यह पुरस्कार साहित्य अकादमी अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी और नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा द्वारा प्रदान किया गया.
इसके अतिरिक्त के योगेंद्र कुमार और हेम भटनागर को भी बाल साहित्य में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
हरिकृष्णा देवासरे बालसाहित्य सम्मान
 
• यह पुरस्कार वर्ष 2014 में बाल साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले कवि हरिकृष्णा देवासरे की स्मृति में 2014 में स्थापित किया गया.
• इस सम्मान में पुरस्कार के रूप में 75000 रुपए नकद, एक शॉल और प्रशस्ति पत्र शामिल है.
• ज्ञात हो हरिकृष्णा देवासरे का वर्ष 2013 में निधन हो गया था. उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन बाल साहित्य को समर्पित कर दिया.

0 comments:

Post a Comment