नेपाल, यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया-(11-JAN-2016) C.A

| Monday, January 11, 2016
नेपाल को 9 जनवरी 2016 को यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया है और इस सदस्यता के तहत वह एशिया-प्रशांत देशों के समूह का प्रतिनिधित्व करेगा.
इस बोर्ड में नेपाल का कार्यकाल वर्ष 2016 से 2018 तक का होगा.
संयुक्त राष्ट्र में नेपाल के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद भट्टारई को भी सर्वसम्मति के साथ कल कार्यकारी बोर्ड के ब्यूरो का उपाध्यक्ष चुना गया.
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष में अपने चयन के साथ ही नेपाल को संयुक्तराष्ट्र के कामकाज में योगदान करने का एक और अवसर मिल गया है. इस बार उसे विशेष तौर पर बच्चों के लिए काम करने वाली इसकी एजेंसी को रणनीतिक निर्देशन उपलब्ध करवाने का अवसर मिला है.
नेपाल अन्य चीजों के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि यूनिसेफ की गतिविधियां प्राप्तकर्ता देशों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप हों. ये विशेषकर उन देशों के अनुकूल हों, जो कि संघर्ष से उबर रहे हैं या फिर प्राकृतिक आपदा के कारण किसी मानवीय संकट से जूझ रहे हैं.
नेपाल ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्य के रूप में अपना दो साल का कार्यकाल(2013-15) पूरा किया है.
उसने यूएनडीपी के कार्यकारी बोर्ड में एशिया-प्रशांत क्षेत्र से उपाध्यक्ष के रूप में भी वर्ष 2015 में ही अपना कार्यकाल पूरा किया है.
नेपाल वर्ष 1982-85, 1992-95 और 2002-04 तक कार्यकारी बोर्ड में रहकर यूनिसेफ में अपना योगदान कर चुका है.

0 comments:

Post a Comment