नितिन गडकरी ने मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पर दूसरे लिक्विड केमिकल बर्थ का उद्घाटन किया-(14-JAN-2016) C.A

| Thursday, January 14, 2016
केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने 13 जनवरी 2016 को मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पर स्थित पीर पाऊ में दूसरे लिक्विड केमिकल बर्थ का उद्घाटन किया.

इससे बर्थ की कार्गो को संभालने की क्षमता बढ़कर 2.5 एम एम टी (मिलियन मीट्रिक टन) प्रतिवर्ष हो जाएगी.
दूसरा लिक्विड बर्थ

•    इस परियोजना की लागत 127 करोड़ रूपए है.
•    इसका निर्माण 55000 डीडब्ल्यूटी (डेडवेट टन) के उन वाहनों को उठाना है जिसमें रासायनिक पदार्थ जैसे पीओएल उत्पाद होते हैं. इसे भविष्य में 65000 डीडब्ल्यूटी किया जा सकता है.
•    यहां उपलब्ध कराई सुविधा तेल उद्योग सुरक्षा निदेशालय (ओआईएसडी) के नियमों के सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं. 

इसका निर्माण बड़े पार्सल उठाने एवं भारी उद्योगों में लागत में कमी लाने हेतु सागरमाला पहल के तहत किया गया है.

इससे पहले दिन में गडकरी ने कराईकल में नदी थिरुमलईराजन पर नये पुल का उद्घाटन किया था. इस पुल को फ़्रांसीसी शासन के समय बनाये गये 160 वर्ष पुराने पुल के स्थान पर बनाया गया है.

उन्होंने पुडुचेरी में अरुमप्रथापुरम में इस पुल तक पहुंचने के लिए एक सड़क का भी उद्घाटन किया था.

0 comments:

Post a Comment