अफगानिस्तान में शांति के मुद्दे पर 11 जनवरी 2016 को चार देशों की बैठक इस्लामाबाद में संपन्न हुई. इस सम्मेलन में तालिबान से बातचीत शुरू करने की प्रक्रिया पर विचार किया गया.
इस बैठक में चीन, अमेरिका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रतिनिधि शामिल हुए. अफगानिस्तान में तालिबान 14 साल से अशांति फैलाए हुए है. बैठक में तालिबान का प्रतिनिधि शामिल नहीं किया गया.
तालिबान से संबंधित मुख्य तथ्य:
तालिबान, पश्तो शब्द तालिब से बना है. जिसका अर्थ है विद्यार्थी. तालिबान अफगानिस्तान का एक कट्टर इस्लामी राजनीतिक आंदोलन है. यह वर्ष 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान मंस सत्ता में रहा. अमेरिका ने हमला कर इसे सत्ता से हटा दिया. तब से यह अमेरिकी और विदेशी सेना तथा विदेश समर्थक सरकार के खिलाफ हिंसात्मक युद्ध चला रहा है. सत्ता में रहते समय इसने कट्टर शरीया कानून लागू किया था.
0 comments:
Post a Comment