बुर्किना फासो के राष्ट्रपति ने पॉल काबा थियेबा को प्रधानमंत्री घोषित किया-(13-JAN-2016) C.A

| Wednesday, January 13, 2016
बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिस्टियन काबोर ने 7 जनवरी 2016 को अर्थशास्त्री पॉल काबा थियेबा को देश का प्रधानमंत्री घोषित किया.

लगभग तीन दशक बाद देश के नए राष्ट्रपति द्वारा शपथ लिए जाने के एक सप्ताह बाद यह घोषणा की गयी. बुर्किना फासो में राष्ट्रपति के लिए नवम्बर 2015 में चुनाव हुए थे.

56 वर्षीय थियेबा लम्बे समय तक आइवरी कोस्ट में पश्चिमी अफ़्रीकी देश के केंद्रीय बैंक बीसीईएओ के अर्थशास्त्री रहे. ब्लेज कॉम्पाओर के 27 वर्ष तक सत्ता पर बने रहने के बाद पहली बार थियेबा एक नयी सरकार का गठन करेंगे.

कॉम्पाओर वर्ष 1987 से शासन में बने रहने के बाद अक्टूबर 2014 में सत्ता से निष्कासित किये गये.

0 comments:

Post a Comment