अमेरिका ने उग्रवादी समूहों में अमेरिकियों की भर्ती रोकने के लिए उपाए शुरु किए-(13-JAN-2016) C.A

| Wednesday, January 13, 2016
अमेरिका ने 8 जनवरी 2016 को तथाकथिक इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) जैसे उग्रवादी समूहों में अमेरिकियों की भर्ती रोकने के लिए नई पहल शुरु की हैं. इसका उद्देश्य उग्रवादियों को सुधारवादी बनाना और उन्हें ऑनलाइन हिंसा को बढ़ावा देने से रोकना है.
क्या होंगे उपाय-
  • आतंकवादी समूहों के ऑनलाइन प्रचार का मुकाबला करने के लिए टास्क फोर्स की स्थापना की जाएगी.
  • हिंसक उग्रवाद को रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा.
  • इसकी स्थापना डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी और डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस द्वारा की गई है.
  • स्टेट डिपार्टमेंट ने नई ग्लोबल एंगेजमेंट सेंटर की भी घोषणा की है.
  • ये सेंटर विदेशी दर्शकों को प्रो–आईएस संदेशों को काउन्टर करने में सक्षम बनाने के लिए काम करेगा.
  • सेंटर दो हिस्सों वाली रणनीति लागू करेगा और ये आईएसआईएस और अल– कायदा जैसे आतंकवादी समूहों से मिलने वाले संदेशों को खंगालेंगें और सकारात्मक विकल्प प्रस्तुत करेंगे.
  • विषयगत सोशल मीडिया अभियानों की योजना भी बनाएंगे और तथ्यात्मक सूचना प्रदान करेंगे.
  • इससे आतंकवाद का मुकाबला करने वाले सहयोगी दलों की ओर से मिलने वाली गलत सूचना को काउंटर किया जा सकेगा.
  • सिलिकॉन वैली में आतंकवादियों को विफल करने में प्रौद्योगिकी किस तरह से मदद कर सकती है, विषय पर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद यह घोषणा की गई.
  • बैठक में एप्पल, गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट और ट्विटर ने भी हिस्सा लिया.

0 comments:

Post a Comment