राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में 125 रुपये और 10 रुपये के दो स्मारक सिक्के जारी-(05-SEP-2015) C.A

| Saturday, September 5, 2015
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में 125 रुपये और 10 रुपये के दो स्मारक सिक्के 4 सितंबर 2015 को जारी किए. प्रधानमंत्री ने जोरावर हॉल, मानेकशॉ सेंटर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सिक्के जारी किए.
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस (5 सितंबर) की पूर्व संध्या पर केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को भी संबोधित किया. भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन का जन्म दिवस 5 सितंबर देश भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है.

0 comments:

Post a Comment