ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया-(05-SEP-2015) C.A

| Saturday, September 5, 2015
ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति ओटो पेरेज़ ने 3 सितम्बर 2015 को अपने पद से इस्तीफ़ा दिया. उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप पर यह इस्तीफा दिया. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
विदित हो कि ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति ओटो पेरेज़ पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगने के बाद ग्वाटेमाला की संसद ने उनका न्यायिक संरक्षण समाप्त कर दिया. जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ़्तारी का वारेंट जारी हुआ. ओटो पेरेज़ ने वर्ष 2012 में सत्ता संभाली थी.

0 comments:

Post a Comment