पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित की भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिड़ी को वर्ष 2014 के प्रतिष्ठित नेशनल ह्यूमैनिटीज मेडल के लिए चुना गया. झुंपा लाहिड़ी को सितंबर 2015 में व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा यह पदक प्रदान करेंगे.
लाहिड़ी सहित 10 लोगो को यह पदक प्रदान किया जाएगा. अन्य 9 पुरस्कृत विजेता हैं:
• एनी डिलर्ड, लेखक
• एवरेट एल फ्लाई, वास्तुकार और परिरक्षक
• रेबेका न्यूबर्गर गोल्डस्टीन, दार्शनिक और उपन्यासकार
• एवलिन ब्रूक्स हिगिनबोथम, इतिहासकार
• फेडवा मालती-डगलस, विद्वान
• लैरी मेकमर्टरी, उपन्यासकार
• विकी लिन रूज़, इतिहासकार
• ऐलिस वाटर्स, लेखक और खाद्य कार्यकर्ता
• एनी डिलर्ड, लेखक
• एवरेट एल फ्लाई, वास्तुकार और परिरक्षक
• रेबेका न्यूबर्गर गोल्डस्टीन, दार्शनिक और उपन्यासकार
• एवलिन ब्रूक्स हिगिनबोथम, इतिहासकार
• फेडवा मालती-डगलस, विद्वान
• लैरी मेकमर्टरी, उपन्यासकार
• विकी लिन रूज़, इतिहासकार
• ऐलिस वाटर्स, लेखक और खाद्य कार्यकर्ता
झुम्पा लाहिड़ी के बारे में
- झुम्पा लाहिड़ी पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय मूल की अमेरिकी उपन्यासकार हैं.
- झुंपा का वास्तविक नाम नीलांजना सुदेशना है.
- उनका उपन्यास नेमसेक (2003) पर इसी नाम से एक बहुचर्चित फिल्म बनी थी.
- लाहिड़ी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा नियुक्त किए गए कला और मानविकी के राष्ट्रपति समिति की सदस्य हैं.
- लघु कहानियों के उनके पहले संग्रह 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज' को वर्ष 2000 में काल्पनिक लेखन के वर्ग में पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
- उनकी पुस्तक 'द लोलैंड' को मैन बुकर प्राइज के लिए नामित किया गया.वर्तमान में वह प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में रचनात्मक लेखन की प्रोफेसर हैं.
नेशनल ह्यूमैनिटीज़ मेडल के बारे में
• नेशनल ह्यूमैनिटीज़ मेडल वर्ष 1997 में स्थापित किया गया. यह मेडल नेशनल एनडाउमेंट फॉर द ह्यूमैनिटीज (एनएचई) द्वारा प्रदान किया जाता है.
• यह पुरस्कार इतिहास, साहित्य, भाषा, दर्शन, और अन्य मानविकी विषयों के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों और समूहों को प्रदान किया जाता है.
• नेशनल एनडाउमेंट फॉर द ह्यूमैनिटीज द्वारा हर वर्ष 12 लोगों को नेशनल ह्यूमैनिटीज़ मेडल से सम्मानित किया जा सकता है.
0 comments:
Post a Comment