अनिर्बान लाहिड़ी 7 सितंबर 2015 को प्रेसिडेंट कप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय गोल्फर बन गए. वह वर्ष 2015 की चैम्पियनशिप में अंतर्राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होंगे. यह चैम्पियनशिप 2 अक्टूबर और 4 अक्टूबर 2015 के बीच दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित होने वाली है.
7 सितंबर 2015 को घोषित अंतरराष्ट्रीय टीम की सूची में लाहिड़ी सातवें स्थान पर चुने जाने वाले खिलाड़ी बने. उनके अलावा नौवें स्थान पर मौजूद थाईलैंड के थॉन्गचाई जेडी भी इस टीम से जुड़ने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बने. लाहिड़ी ने शीर्ष 10 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के रूप में प्रेसिडेंट कप के लिए क्वालीफाई किया.
अनिर्बान लाहिड़ी बारे में
अनिर्बान लाहिड़ी बारे में
- वह एक भारतीय पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी है और पुणे, महाराष्ट्र के निवासी है.
- वह वर्ष 2015 में मलेशियन ओपन और हीरो इंडियन ओपन सहित 2 यूरोपीय टूर और 7 एशियाई टूर जीत चुके हैं.
- आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग के अनुसार वर्तमान में लाहिड़ी की रैंकिंग 40 है.
- लाहिड़ी अब तक हरियाणा ओपन और अहमदाबाद मास्टर्स सहित भारत में 11 खिताब जीत चुके हैं.
प्रेसिडेंट कप
- प्रेसिडेंट कप पुरुषों के गोल्फ मैचों की एक श्रृंखला है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया के बाकी हिस्सों (यूरोप के अतिरिक्त) के खिलाड़ियो के बीच आयोजित की जाती है.
- राष्ट्रपति कप वर्ष 1994 से द्विवार्षिक आयोजित किया जाता है.
- वर्ष 2013 का प्रेसिडेंट कप ओहियो, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया गया था.
- वर्ष 2015 का प्रेसिडेंट कप पहली बार एशिया के बाहर दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित किया जाएगा.
0 comments:
Post a Comment