इंग्लैंड की फुटबाल टीम के कप्तान वेन रूनी इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 50 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले फुटबॉल खिलाड़ी बन गए.
8 सितंबर 2015 को लंदन के वेंब्ले स्टेडियम में आयोजित स्विट्जरलैंड के खिलाफ यूरो-2016 क्वालीफायर मुकाबले में वेन रूनी ने ब्रिटिश खिलाड़ी बॉबी चार्लटन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. इस मैच में इंग्लैंड ने स्विट्जरलैंड को 2-0 से हराया.
गौरतलब है कि सर बॉबी चार्ल्टन ने 106 मैचों में 49 गोल किए, जबकि गैरी लिनेकर ने इंग्लैंड के लिए 80 मैचों में 48 गोल किए.
वेन रूनी के बारे में
वेन मार्क रूनी इंग्लैंड के फुटबॉल खिलाड़ी है, जो प्रीमियर लीग क्ल्ब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए फरवार्ड खिलाड़ी के रुप में खेलते है. वह इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान भी हैं. वेन रूनी वर्ष 2008, 2009 और 2014 में इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रह चुके हैं.

0 comments:
Post a Comment