ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने 9 सितंबर 2015 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.
हेडिन मार्च 2015 में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट विश्व कप 2015 जीतने के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पहले ही कर चुके थे. हालांकि, वे बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलना जारी रखेंगे.
एडम गिलक्रिस्ट और इयान हिली के बाद हैडिन ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर हैं.
ब्रैड हैडिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी तीन प्रारूपों टेस्ट, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया. वह मार्च 2015 में मेलबर्न में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा भी थे.
ब्रैड हैडिन का क्रिकेट कैरियर
एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कैरियर
हैडिन ने कुल 126 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले. उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ होबॉर्ट में 30 जनवरी 2001 को की.
ऑस्ट्रेलिया के ओर से खेले 126 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हैडिन ने 31.53 की औसत से 3122 रन बनाए, जिसमें 110 रन उनका उच्चतम स्कोर है. इसमें 16 अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने 170 कैच और 11 स्टम्प आउट भी किए.
टेस्ट क्रिकेट कैरियर
हैडिन ने कुल 66 टेस्ट मैच में 32.98 के औसत से 3266 रन बनाए, जिसमें 169 रन उनका उच्चतम स्कोर है. इसमें 18 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने 262 कैच और 8 स्टम्प आउट भी किए.
0 comments:
Post a Comment