डीजीएफटी ने ऑनलाइन सर्टिफिकेट कार्यक्रम "निर्यात बंधु @ योर डेस्कटॉप" का शुभारम्भ किया-(10-SEP-2015) C.A

| Thursday, September 10, 2015
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य सचिव द्वारा 9 सितम्बर 2015 को विदेश व्यापार महानिदेशालय की निर्यात बंधू स्कीम के अंतर्गत प्रारंभ किए गए ऑनलाइन सर्टिफिकेट कार्यक्रम “निर्यात बंधु @ योर डेस्कटॉप” का शुभारम्भ किया.
निर्यात बंधु योजना का उद्देश्य नए और संभावित निर्यातकों की उन्मुखीकरण कार्यक्रम, परामर्श सत्र, व्यक्तिगत सुविधा, के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुँच को सुनिश्चित कर भारत से निर्यात को बढ़ावा देना है.
वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान 18000 से अधिक लोगों को इस योजना के अंतर्गत आयात निर्यात पर दिशा निर्देश दिए गए. 
विदेश व्यापार नीति 2015-20 के अंतर्गत वाणिज्य विभाग ने निर्यात बंधु योजना में सुधार कर इसे "स्किल इण्डिया” के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए तैयार करने का फैसला किया है.
डीजीएफटी ने इस ऑनलाइन कार्यक्रम को शुरू करने के लिए भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) के साथ समझौता किया है. 
इस ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत निर्यात आयात से सम्बंधित कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा. जिसका लाभ व्यापरी घर बैठे उठा सकेंगे.
व्यापारी आईआईएफटी के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से ऑनलाइन सवाल जवाब कर सकेंगे. उन्हें एक डिजिटल संसाधन पुस्तकालय भी उपलब्ध कराया जाएगा.
यह कार्यक्रम में 'डिजिटल इंडिया' और ‘स्किल इण्डिया’ के दोहरे उद्देश्य की पूर्ती करेगा. 
60 प्रतिभागियों के साथ पहला चरण 1 अक्टूबर  2015 से शुरू होगा. इसके अंतर्गत शाम 06 बजे से 8 बजे तक कुल 20 सत्रों को आयोजित किया जाएगा.
कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रतिभागियों डीजीएफटी और आईआईएफटी द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा.
कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 सितंबर 2015 से किए जाएंगे.

0 comments:

Post a Comment