तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने अम्मा बेबी केयर किट योजना का शुभारंभ किया-(10-SEP-2015) C.A

| Thursday, September 10, 2015
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने 7 सितंबर 2015 को अम्मा बेबी केयर किट योजना का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत राज्य सरकार नवजात शिशु और उसकी मां को सहायक उपकरण प्रदान करेगा.
1 हजार रुपए की इस किट से नवजातों और माताओं दोनों को लाभ होगा. इसमें तौलिया, बच्चे की पोशाक, मच्छरदानी, मैट्रेस, साबुनदानी के साथ एक साबुन, नैपकिन, बेबी ऑयल की बोतल (100मिली.), बेबी शैंपू (60मिली.), साबुन, खिलौना, नेलकटर और हैंड सेनेटाइजर जैसे जरूरत के कुल 16 सामान हैं.
किट में सौभाग्य लेगियम (आयुर्वेदिक पेस्ट) भी है जो नई मां के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इस योजना से राज्य के 6.7 लाख बच्चों को लाभ होगा और इस पर 67 करोड़ रुपए की लागत आएगी. ये किट केवल उन्हीं बच्चों को दिए जाएंगे जिनका जन्म सरकारी अस्पतालों में होगा. जयललिता ने अगस्त 2014 की असेंबली के दौरान ही इस योजना की घोषणा की थी और इसके 1 वर्ष बाद उन्होंने इसकी शुरुआत की.
पृष्ठभूमि
तमिलनाडु सरकार ने सामाजिक कल्याण योजना के साथ ब्रांड नेम अम्मा के तहत अम्मा बेबी केयर किट योजना लांच की. विदित हो कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक प्रमुख जे. जयललिता को अन्नाद्रमुक कार्यकर्ता और उनके समर्थक 'अम्मा' कहकर बुलाते हैं एवं तमिलनाडु में अभी अन्नाद्रमुक की सरकार है.
जयललिता ने ही इससे पहले राज्य में हेल्थ सेक्टर में सुधार के लिए क्रेडल बेबी स्कीम की शुरुआत की थी. इस योजना का अनुसरण करते हुए दूसरे राज्यों ने भी इसे अपनाया था.
पिछले चार वर्षों में जयललिता अम्मा नाम से अम्मा कैंटीन, अम्मा फार्मासीज, अम्मा ड्रिकिंग वॉटर, अम्मा सॉल्ट्स, अम्मा सीड्स और अम्मा सीमेंट जैसी योजनाएं लागू कर चुकी हैं.

0 comments:

Post a Comment