महारानी एलिजाबेथ द्वितीय सबसे लंबे समय तक ब्रिटेन के शाही तख्त पर विराजमान होने वाली शासक बनीं.
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 9 सितंबर 2015 को अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया का सबसे लंबी अवधि 63 वर्ष तक शासन करने का रिकार्ड तोड़ दिया. महारानी विक्टोरिया ने वर्ष 1837 से 1901 तक ब्रिटेन पर शासन किया. एलिजाबेथ द्वितीय ने 06 फरवरी 1952 को 25 वर्ष की आयु में अपने पिता किंग जॉर्ज षष्ठम की मौत के बाद राजशाही संभाली थी.
वर्तमान में वह चर्च ऑफ़ इंग्लैण्ड की सर्वोच्च गवर्नर हैं और राष्ट्रमण्डल के 53 देशों की प्रमुख हैं. यूनाइटेड किंगडम के अलावा एलिजाबेथ द्वितीय कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, सैंट लूसिया, सैंट विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सैंट किट्स और नेविस की महारानी हैं.
0 comments:
Post a Comment