1 दिसंबर 2014 को बेरिंग सागर में रूस के सूदूर–पूर्वी चूकोटका प्रायद्वीप में एक मछली पकड़ने वाली दक्षिण कोरियाई नौका
डूब गई. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम–से–कम 54 लापता हैं.
दक्षिण कोरिया के महासागर एवं मत्यस्य पालन मंत्रालय ने बताया कि नाव
चालक दल के 60 सदस्यों के साथ डूब गया, जिसमें से आठ लोगों को बचा लिया गया लेकिन बाद में उनमें से एक की मौत हो
गई.
साजो इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित 2153–टन वजनी ट्रॉवलर ओरयोंग 501 दक्षिण कोरिया की लोकप्रिय मछली पोलॉक को पकड़ते समय बेरिंग सागर में डूब गया. सूदूर– पूर्वी रूस और अलास्का के बीच जमे हुए पानी में डूबने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
चुकोटका प्रायद्वीप के निकट जब ट्रॉवलर डूब रहा था, उस समय नौका पर 60 से अधिक लोग सवार थे. सात लोगों को बचा लिया गया जो एशिया के विभिन्न देशों के नागरिक थे. चालक दल में इंडोनेशिया के 35, फिलिपीनोस के 13, दक्षिण कोरिया के 11 और रूस का एक व्यक्ति शामिल था.

0 comments:
Post a Comment