अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चार भारतीय अमेरिकी सम्मानित-(08-JULY-2014) C.A

| Tuesday, July 8, 2014
चार भारतीय मूल के अमेरिकियों को 4 जुलाई 2014 को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया गया. चारों भारतीय मूल के अमेरिकियों को अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित वार्षिक ग्रेट आप्रवासियों के सम्मान के दौरान अमेरिका के लिए अपने योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
सम्मानित भारतीय मूल के अमेरिकियों में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नाडेला, हास्य अभिनेता आसिफ मांडवी, कार्नेगी मेलॉन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सुब्रा सुरेश और पश्चिम जॉर्जिया विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष बेहरुज सेठना थे. उन्हें 36 अन्य लोगों के साथ सम्मानित किया गया.
सत्या नाडेला आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में पैदा हुए. वह 80 के दशक में अमेरिका चले गये थे. सत्या नाडेला फरवरी 2014 में प्रौद्योगिकी की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के प्रमुख बनने के बाद भारतीय मूल के अमेरिकियों के बीच चमकते सितारे बन गए.
आसिफ मांडवी महाराष्ट्र के मुंबई  में पैदा हुए और वह 16 वर्ष की उम्र में अमेरिका चले गये थे. उन्हें डेली शो पर अपने संवाददाता के कार्यकाल के दौरान इस्लाम, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया जैसे मुद्दों पर अपने व्यंग्य के लिए जाना जाता है.
सुब्रा सुरेश तमिलनाडु के चेन्नई  में पैदा हुए थे और विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त करने के लिए अमेरिका चले गये थे. उन्होंने वर्ष 1979 में स्नातक किया. वह कार्नेगी मेलॉन विश्वविद्यालय के नौवें राष्ट्रपति हैं. वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वर्ष 2010 में सुरेश को राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन का निदेशक नियुक्त किया था. उन्होंने वर्ष 2013 तक संघीय विज्ञान एजेंसी के निदेशक के रूप में कार्य किया.
बेहरुज  सेठना वर्ष 1948 में भारत में पैदा हुए थे और पश्चिम जॉर्जिया विश्वविद्यालय के छठे अध्यक्ष के रूप में सेवा की थी. वह पहले भारतीय अमेरिकी थे जिन्होंने अमेरिका में किसी विश्वविद्यालय का नेतृत्व किया था.


0 comments:

Post a Comment