भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सरकार द्वारा संचालित कोल
इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के विरुद्ध ईंधन की आपूर्ति में बाजार में अपनी प्रमुख
स्थिति के कथित दुरुपयोग की जांच के आदेश 30 जनवरी 2014
को दिए.
आदेशित जांच प्रतिस्पर्धा-मानदंडों के उल्लंघनों, यदि कोई हो, के लिए कारोबार के प्रभारी कार्यपालकों की भूमिका की भी पड़ताल करेगी.
विदित हो कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने दिसंबर 2013 में अनुचित कारोबारी तरीके अपनाने के लिए कोल इंडिया पर 1773 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था. इस जुर्माने के आदेश को कंपनी ने चुनौती दी है और वर्तमान में वह अपीलीय न्यायाधिकरण के पास लंबित है.
0 comments:
Post a Comment