मार्को लाम्बेरटिनी डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल के महानिदेशक नियुक्त-(11-FEB-2014) C.A

| Tuesday, February 11, 2014
वैश्विक संरक्षण संगठन, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (प्रकृति के लिए वैश्विक कोष), ने 6 फरवरी 2014 को महानिदेशक (डीजी) के रूप में मार्को लाम्बेरटिनी को नियुक्त किया. महानिदेशक के रूप में उनकी नई भूमिका 1 मई 2014 से शुरू होगी. इस नियुक्ति के समय वह बर्ड लाइफ इंटरनेशनल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवारत थे. वे जेम्स पी लीपे का स्थान लेंगे जिन्हें 2005 में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था.
मार्को लाम्बेरटिनी
•    लाम्बेरटिनी के पास एक वैश्विक संरक्षण के नेतृत्वकर्ता के रूप में 25 वर्षों का अनुभव है.
•    बर्ड लाइफ इंटरनेशनल से पहले उन्होंने एक दशक से अधिक तक वैश्विक निदेशक के रुप में नेटवर्क और कार्यक्रम में सेवा की.
•    लाम्बेरटिनी ने एक युवा स्वयंसेवक के रुप में अपने पैतृक देश इटली से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के साथ अपने सहयोग की शुरूआत की.
लेन्जबर्ग (स्विट्जरलैंड) के फ्रिट्ज वुल्मर 1962 से 1978 तक डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल के पहले महासचिव (तब विश्व वन्यजीव कोष) थे. डब्ल्यूडब्ल्यूएफ में अपने कार्यकाल के दौरान उनके पास नेटवर्क निर्माण के लिए अपने संस्थापक सदस्यों अर्थात् ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और अमेरिका से राष्ट्रीय संगठन कोष जुटाने के साथ एक अंतरराष्ट्रीय सचिवालय स्थापित करने की जिम्मेदारी थी.
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (प्रकृति के लिए वैश्विक कोष)
स्थापना के समय में प्रकृति के लिए वैश्विक कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) विश्व वन्यजीव कोष के रूप में जाना जाता था. एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन के रूप में इसे 29 अप्रैल, 1961 को स्थापित किया गया था जो कि पर्यावरण के संरक्षण , अनुसंधान और बहाली के बारे में मुद्दों पर काम करता था. इसका पहला कार्यालय मोर्गेस, स्विट्जरलैंड में 11 सितंबर, 1961 को खोला गया था. इसके शुभंकर, विशालकाय पांडे का जन्म पांडा से हुआ जिसका नाम ची ची था, जिसे 1961 में लंदन के चिड़ियाघर से बीजिंग चिड़ियाघर से स्थानांतरित किया गया था. वर्तमान में दुनिया भर में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की 1300 से अधिक संरक्षण परियोजनाएं चल रही हैं.
भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ
भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ एक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में 27 नवंबर 1969 को स्थापित किया गया था. यह भारत में वन्य जीवन और प्रकृति संरक्षण की रक्षा करने के उद्देश्य से परिचालन करने वाला सबसे बड़े संरक्षण संगठनों में से एक है. डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया ने एक वन्यजीव संरक्षण संगठन के रूप में देश में अपने अभियान शुरूआत की और जंगली वनस्पतियों और जीव की एक विशेष प्रजाति के संरक्षण की दिशा में अपना ध्यान केंद्रित किया था.


0 comments:

Post a Comment