एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन के पुरुष वर्ग का ख़िताब एतेस्दु सेगे ने और महिला वर्ग का किप्लागट ने जीता-(16-DEC-2013) C.A

| Monday, December 16, 2013
एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन के पुरुष वर्ग में इथोपिया के एतेस्दु सेगे ने और महिला वर्ग में केन्या की फ्लोरेंस किप्लागट ने 15 दिसंबर 2013 को खिताब जीता. एतेस्दु सेगे ने रेस पूरी करने में 59 मिनट, 12 सेकेंड का समय लिया. इसी के साथ एतेस्दु सेगे ने इथोपिया के डेरिबे मेरगा का 00:59:15 समय का रिकॉर्ड तोड़ दिया. डेरिबे मेरगा ने वर्ष 2008 में 00:59:15 समय में रेस पूरी की थी.
एतेस्दु सेगे अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराने में असफल रहे. उन्होंने वर्ष 2012 पैरागुए हॉफ मैराथन में 58 मिनट, 47 सेकेंड का समय निकाला था.
 
एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन के पुरुष वर्ग में केन्या के ज्यॉफ्री किप्सांग ने दूसरे स्थान के साथ रजत पदक और केन्या के ही विल्सन किप्रोप ने तीसरे स्थान के साथ कांस्य पदक जीता.

एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन (महिला वर्ग) 
एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन के महिला वर्ग के तीनों पदक केन्या ने जीते. वर्ष 2013 की बर्लिन मैराथन जीतने वाली केन्या की फ्लोरेंस किप्लागेट 1:08:00 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीतीं, केन्या की ग्लैडिस चेरोनो (01:08:03 सेकेंड) दूसरे और केन्या की ही लुसी काबू (1:08:10 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहीं.
 
पुरस्कार 
पुरुष व महिला वर्ग के विजेताओं को 25-25 हजार डॉलर (लगभग 15 लाख 54 हजार रुपये) मिले। सेगे को नया रिकॉर्ड बनाने के लिए 7,500 डॉलर (चार लाख 60 हजार रुपये) की अतिरिक्त राशि दी गई.
 
भारतीयों का प्रदर्शन 
भारतीय वर्ग में सेना के जी लक्ष्मणन और रेलवे की प्रीजा श्रीधरन ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में खिताब 15 दिसंबर 2013 को जीत लिए. 

पहली बार दिल्ली हाफ मैराथन हिस्सा ले रहे 5000 और 10000 मीटर के राष्ट्रीय चैंपियन तमिलनाडु के लक्ष्मणन ने 64 मिनट, 44 सेकेंड का समय निकाला. सेना के ही खेताराम 64 मिनट, 49 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि राजस्थान के रती राम सैनी (64.51 मिनट) को तीसरा स्थान मिला.

महिला वर्ग में प्रीजा ने 80 मिनट, 04 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कविता राउत (80 मिनट 06 सेकेंड) दूसरे और अनीता बब्बर (80 मिनट 09 सेकेंड) तीसरे नंबर पर रहीं. 

पुरस्कार 
दोनों वर्गों (महिला एवं पुरुष) में पहले स्थान पर रहे भारतीय एथलीटों को ढाई लाख रुपये, दूसरे स्थान वाले को दो लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को डेढ़ लाख रुपये दिए गए.


0 comments:

Post a Comment