दुधवा नेशनल पार्क (उत्तर प्रदेश) में नेपाली गैंडों के पुनर्वास को राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान की-(04-DEC-2013) C.A

| Wednesday, December 4, 2013
दुधवा नेशनल पार्क में (उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है)  भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के गैंडो के पुनर्वास हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2013 नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में अपनी मंजूरी दी. नेपाल के गैंडो का पुनर्वास वर्ष 2014 जनवरी में होगा. नेपाली गैंडो का पुनर्वास द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना के अंतर्गत वर्ष 2014 जनवरी में किया जाना है.
द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना 
द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना के अंतर्गत लखीमपुर खीरी के बेलरायां रेंज में भादी ताल के निकट 14 वर्ग किमी का क्षेत्रफल आरक्षित किया गया.  द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना के लिए आरक्षित क्षेत्र के चारों ओर विद्युत चालित बाड़ लगाने का कार्य पूरा हो गया है. वर्तमान समय में दुधवा नेशनल पार्क में गैंडों की संख्या 32 है. विदित हो की वर्ष 1984 में दुधवा नेशनल पार्क में प्रथम गैंडा पुनर्वास योजना शुरू की गयी थी.
दुधवा नेशनल पार्क से संबंधित तथ्य
•    दुधवा नेशनल पार्क उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है. यह जिला भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है.
•    बिल्ली अर्जन सिंह दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना से जुड़े रहे है.
•    दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना 1977 में 680 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में हुई थी.
•    दुधवा नेशनल पार्क में बारहसिंगा हिरण, पक्षियों की एक हज़ार से अधिक प्रजाति और तितलियों की पंद्रह सौ से अधिक प्रजाति पायी जाती है.
नेपाल के गैंडो से संबंधित तथ्य
•    नेपाल के गैंडे एक सींग वाले होते है.
•    भारत में एक सींग वाले गैंडे उत्तर-पूर्व राज्य असम, नेपाल के तराई क्षेत्र, और हिमालय के पूर्व भाग में मिलते है.
•    असम का काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है.


0 comments:

Post a Comment