उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने 1 सितम्बर 2015 को पीसीडीएफ के पुनार्जीविकर्ण के लिए लगभग 2100 करोड़ रुपए के प्रस्ताव के सापेक्ष पहले चरण में 1600 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को सैधांतिक अनुमोदन प्रदान किया गया है.
ज्ञातव्य हो मुख्यमंत्री के निर्देश पर आई आई एम लखनऊ द्वारा पीसीडीएफ का विस्तृत अध्ययन किया गया. किसानो के हित में पीसीडीएफ के रिवाइवल हेतु प्रस्ताव तैयार कराया गया. प्रथम चरण में सैधांतिक तौर पर 1600 करोड़ रुपए के प्रस्ताव के तहत 1100 करोड़ रुपए का वित्त पोषण आर आई डी एफ तथा अवस्थापना विकास निधि से कराया जाएगा.
इस प्रस्ताव के मुख्य बिन्दुओं में 58 दुग्ध संघों को 18 दुग्ध संघो में आमेलित किया जाना प्रस्तावित है. 15 संयंत्रों को एंकर इकाई बनाई जाने की योजना है. जहां दुग्ध प्रसंस्करण किया जाएगा और दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाएंगे. 15 एंकर इकाइयों में से 10 इकाइयों में लगभग 21 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के नवीन ग्रिड फील्ड औटोमैटिक संयंत्र स्थापित किए जाएंगे.
प्रदेश में पहली बार गाय के दुग्ध का प्लांट कन्नौज में स्थापित किया जाएगा. मेरठ में चीज़ प्लांट स्थापित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त बरेली में आइसक्रीम प्लांट और लखनऊ में पहला आधुनिक फ्लेवर्ड मिल्क प्लांट स्थापित किया जान प्रस्तावित है.
पराग के उत्पादों की समीक्षा करते हुए उत्पादों में परिवर्तन किया जाएगा जिससे दूर दराज के गावों में इसकी बिक्री की जा सके.

पीसीडीएफ के बारे में
• पीसीडीएफ का अर्थ है प्रादेशिक कोओपिरेटिव डेरी फेडरेशन. इसकी स्थापना वर्ष 1962 में की गई थी.
• इसका उद्देश्य राज्य में सहकारी आधार पर राज्य में संगठित डेयरी को विकसित करना है.
• आज यह दिल्ली में बिक्री के लिए मदर डेयरी को दूध की आपूर्ति करता है.
पीसीडीएफ की इकाइयां
• फ्रोजेन सीमेन बैंक दलपतपुर, मुरादाबाद
• चारा बीज प्रसंस्करण इकाई रामघाट रोड, अलीगढ़
• कैटल फीड प्लांट गंगोल रोड, परतापुर मेरठ
• कैटल फीड प्लांट,औद्योगिक क्षेत्र, राम नगर, वाराणसी
• जर्सी कैटल ब्रीडिंग यूनिट त्रिपुला, महाराजगंज रोड, रायबरेली
• सहकारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, गंगोल रोड, परतापुर, मेरठ
• सहकारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, बुंडू कटरा, ग्वालियर रोड, आगरा
• सहकारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, औद्योगिक क्षेत्र, राम नगर, वाराणसी
• सहकारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, चक-गंजरिया, सुल्तानपुर रोड, लखनऊ
• सहकारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, जूही, निराला नगर, कानपुर
• सहकारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, त्रिपुला, महाराजगंज रोड, रायबरेली

0 comments:
Post a Comment