भारतीय ऐमेच्योर गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक ने 81वें सिंघला थाइलैंड ऐमेच्योर ओपन-2015 गोल्फ प्रतियोगिता के महिला वर्ग का खिताब 11 सितंबर 2015 को जीत लिया.
इसके साथ ही अदिति लेडीज ब्रिटिश ऐमेच्योर स्ट्रोक प्ले चैंपियनशिप जीतने वाली प्रथम भारतीय खिलाड़ी बन गई. उल्लेखनीय है कि अदिति अशोक इंडियन गोल्फ यूनियन (IGU) की लेडीज आर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की जेनाई गुडविन और थाईलैंड चाकानसिम खामबोर्न इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहीं.
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का खिताब ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक प्रोवबर्स ने जीता.
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का खिताब ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक प्रोवबर्स ने जीता.
यह अदिति का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिताब है. इससे पहले अदिति ने जून 2015 में सेंट एंड्रयूज में सेंट रूल ट्रॉफी और अगस्त 2015 में इंग्लैंड में लेडीज ब्रिटिश एमेच्योर स्ट्रोक प्ले चैम्पियनशिप खिताब हासिल किया था. इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाली अन्य भारतीय सहर अटवाल और अनीसा पादुकोण क्रमश: 28वें और 38वें स्थान पर रहीं.
0 comments:
Post a Comment