एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (एएफसी) ने सितंबर 2015 में जारी अपनी नई एशियाई फुटबॉल तकनीकी रैंकिंग में भारत को 22वां स्थान दिया. एएफसी द्वारा जारी नई तकनीकी रैंकिंग में भारत को एशिया के 46 सदस्य देशों में 22वें स्थान पर रखा गया, जो दक्षिण एशियाई देशों में सबसे बेहतर है.
विदित हो कि एएफसी तकनीकी रैंकिंग प्रणाली प्रतियोगिता में किसी विशिष्ट देश की राष्ट्रीय टीम और क्लबों के पिछले चार साल के प्रदर्शन के अनुसार अंक दिए जाते हैं. राष्ट्रीय टीम का प्रदर्शन नवीनतम फीफा रैंकिंग अंक के आधार पर है, जिसे इस गणना में 30 फीसदी वरीयता दिया गया है, जबकि विशिष्ट देश के क्लबों के प्रदर्शन को 70 फीसदी वरीयता दिया गया है. एएफसी द्वारा जारी नई तकनीकी रैंकिंग की गणना चार नवीनतम एशियाई चैम्पियंस लीग या एएफसी कप सत्र के आधार पर की गई है.
0 comments:
Post a Comment