अन्तरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 16 सितंबर 2015 को वर्ष 2024 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी हेतु पांच शहरों की उम्मीदवारी की घोषणा की. यह स्थान हैं लॉस एंजलिस, हैम्बर्ग, पेरिस, रोम एवं बुडापेस्ट.
इस स्थानों पर अंतिम परिणाम 15 सितंबर 2015 को प्रविष्टियां जमा कराये जाने के बाद आया. आईओसी वर्ष 2017 में पेरू में अंतिम निर्णय लेगी.
इन पांच स्थानों में लॉस एंजलिस तथा पेरिस दो बार ओलंपिक खेल आयोजित करा चुके हैं. लॉस एंजलिस में वर्ष 1932 एवं 1984 में तथा पेरिस में 1900 एवं 1924 में खेल आयोजित कराये गये.

यदि इन दोनों देशों में से कोई भी ओलम्पिक खेल आयोजित कराने का अवसर प्राप्त करता है तो वह लंदन के बाद ऐसा दूसरा शहर होगा जहां तीन बार ओलंपिक खेल आयोजित कराये जा चुके हैं.
इसके अतिरक्त रोम वर्ष 1960 में ओलंपिक करा चुका है. हैम्बर्ग एवं बुडापेस्ट ने अब तक ओलंपिक खेलों का आयोजन नहीं कराया है.
हैम्बर्ग ने पहली बार ओलंपिक खेलों के लिए आवेदन किया है.
0 comments:
Post a Comment