तेजिंदर पाल सिंह कॉमनवेल्थ बैंक द्वारा ‘ऑस्ट्रलियन ऑफ़ द डे’ घोषित किये गये-(02-SEP-2015) C.A

| Wednesday, September 2, 2015
भारतीय मूल के ड्राईवर तेजिंदर पाल सिंह को ऑस्ट्रेलिया में 31 अगस्त 2015 को कॉमनवेल्थ बैंक द्वारा ‘ऑस्ट्रलियन ऑफ़ द डे’ घोषित किया गया. यह सम्मान उन्हें इसलिए दिया गया क्योंकि वे डार्विन में पिछले तीन वर्षों से गरीब और बेघर लोगों को निःशुल्क भोजन करा रहे हैं.

प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को वे गरीबों और बेघरों को खाना खिलाते हैं. शनिवार रात को अपनी शिफ्ट समाप्त करने के बाद तेजिंदर पाल सिंह बेघरों के लिए 30 किलोग्राम भोजन तैयार करते हैं. उनके भोजन में चिकपीज़, चावल तथा शाकाहारी सब्जी होती है.

उनके वैन पर लिखा है, ‘भूखे और जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क भारतीय भोजन’.

कॉमनवेल्थ बैंक 35 वर्षों से ऑस्ट्रेलियन ऑफ़ द डे अभियान का प्रयोजन कर रहा है. यह सम्मान ऑस्ट्रेलियाई लोगों को देश के लिए असाधारण रूप से योगदान दिए जाने पर प्रदान किया जाता है.

0 comments:

Post a Comment