इथियोपिया की मारे डिबाबा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की मैराथन का खिताब जीता-(02-SEP-2015) C.A

| Wednesday, September 2, 2015
इथियोपिया की मारे डिबाबा ने बीजिंग के नेशनल स्टेडियम में वर्ष 2015 के विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 30 अगस्त 2015 को महिलाओं की मैराथन का खिताब जीता. वह विश्व चैंपियनशिप में खिताब जीतने वाली पहली इथियोपियाई महिला है.
दिबाबा ने 2 घंटे 27 मिनट 35 सेकंड में मैराथन पूरी की. 25 वर्षीय दिबाबा ने खिताब की दावेदारों में शामिल केन्या की हेलाह किप्रोप को मात्र 1 सेकंड के अंतर से हराकर फिनिश लाइन को सबसे पहले पार किया. हेलाह किप्रोप ने 2 घंटे 27 मिनट 36 सेकंड में मैराथन पूरी कर रजत पदक प्राप्त किया.
पूर्व एशियाई चैंपियन बहरीन की इयुनिस किरवा ने 2 घंटे 27 मिनट 39 सेकंड में मैराथन पूरी कर कांस्य पदक जीता.

0 comments:

Post a Comment