महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री निहाल अहमद मौलवी मोहम्मद उस्मान का निधन-(01-MAR-2016) C.A

| Tuesday, March 1, 2016
समाजवादी नेता निहाल अहमद मौलवी मोहम्मद उस्मान का 90 वर्ष की अवस्था में 29 फ़रवरी 2016 को नासिक में निधन हो गया. वह निहाल भाई के रूप में लोकप्रिय और मालेगांव नगर निगम के प्रथम मेयर थे.
  • वह जनता दल (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष थे. पूर्व में वह महाराष्ट्र सरकार में तकनीकी और उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे.
  • लगभग तीन दशकों से वह राज्य विधानसभा के लिए  विधायक के रूप में निर्वाचित हुए.
  • 1960 से 1995 तक 10 बार उन्होंने राज्य विधानसभा के लिए चुनाव चुनाव लड़ा और प्रत्येक चुनाव में विजयी हुए. 
  • 1999 में उन्होंने लोकसभा के लिए चुनाव लड़ा और हार गए.
  • वह एसएम जोशी, एनजी गोर, पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, देवगौड़ा, मधु दंडवते, बापूसाहेब कलडेट और जॉर्ज फर्नांडिस जैसे दिग्गजों की तरह वयोवृद्ध समाजवादी नेताओं के साथ जुड़े थे.

करेंट अफेयर्स सारांश: 29 फरवरी 2016

|
http://iastyyari.blogspot.in/ पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स सारांश शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
  • जिस क्षेत्र को को बढ़ावा देने के लिए सेवाकर पर आधा प्रतिशत कृषि कल्याीण उपकर लागू किया गया- कृषि  
  • जिस प्रकार के धन की घोषणा की योजना एक जून से सितम्बपर तक के बीच की जा सकती है- काला धन
  • जितने लाख रूपए कर्ज की कीमत के मकान पर 50 हजार रुपये ब्याज छूट- 35 लाख रूपए
  • जिस क्षेत्र में 49 प्रतिशत तक प्रत्य्क्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी गयी- बीमा और पेंशन
  • लॉस एंजेलिस में 88वें अकादमी पुरस्कातर समारोह में जिस फिल्म को सर्वश्रेष्ठि फिल्मा का पुरस्कावर- स्पॉएटलाइट
  • जो अभिनेता फिल्मा द रेवेनेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ  अभिनेता घोषित- लियोनार्डो डीकेप्रियो
  • वह व्यक्ति जो दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए- आलोक वर्मा
  • जिसने घोषणा की कि आधार कार्ड को सांविधिक मान्यता दिलाने को बनेगा कानून-जेटली
  • 18 वर्षीय 12वीं में पढ़ने वाली वह छात्र जिसने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का टॉप स्कॉ लरशिप हासिल किया- सतपर्णा मुखर्जी  
  • स्वच्छ भारत मिशन के लिए जो प्रस्तावित धन राशि है - 9000 करोड़
  • जिसने दिया फैसला कॉल ड्रॉप पर मोबाइल ऑपरेटरों को देना ही होगा हर्जाना-दिल्ली हाइकोर्ट  
  • भारत के पूर्व आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को जिसने आठ मार्च से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व टी20 के लिए विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया- क्रिकबज
  • भारतीय मूल के वह ब्रितानी फिल्मकार जिसकी फिल्म ‘एमी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला- आसिफ कपाड़िया
  • सरकार जिस परिवार की महिला सदस्यों को नया गैस कनेक्शन मुहैया करायेगी -गरीब परिवार
  • जिस महिला को गूगल ने समर्पित किया डूडल- रूक्मणी देवी अरूंडेल    
  • दुबई ओपन में जिसको हरा वावरिंका ने जीता खिताब- बघदातिस
  • वह व्यक्ति जो कोसोवो के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए- हाशिम थाची
  • ईरान के आम चुनाव में जिसकी भारी बहुमत से जीत हुई - सुधारवादियों
  • भारत में 28 फरवरी को जो दिवस मनाया गया- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • लोक सभा द्वारा जो अधिनियम (संशोधन) विधेयक 2016 पारित किया गया- चुनाव अधिनियम
  • जिस राज्य सरकार द्वारा राज्य में सेना की वर्दी की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया-पंजाब

आलोक कुमार वर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला-(01-MAR-2016) C.A

|
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने 29 फ़रवरी 2016 को दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया. उनका इस पद कार्यकाल  जुलाई 2017 तक होगा.
  • उन्होंने बीएस बस्सी का पद भार ग्रहण किया है. जो 29 फ़रवरी 2016 को सेवानिवृत्त हुए हैं.
  • उनकी इस पद पर नियुक्ति के समय वह तिहाड़ जेल के महानिदेशक (कारागार) के एक पद पर कार्यरत थे.
आलोक कुमार वर्मा के बारे में-
  • वह एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1979 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
  • उन्होंने दिल्ली पुलिस में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी है. जिनमे पुलिस उपायुक्त दक्षिण जिला, संयुक्त आयुक्त (अपराध शाखा) पुलिस संयुक्त आयुक्त, नई दिल्ली रेंज, विशेष आयुक्त (खुफिया) और विशेष पुलिस आयुक्त, सतर्कता शामिल है.
  • इससे पहले पुलिस उन्होंने महानिरीक्षक अंडमान और निकोबार द्वीप और पुडुचेरी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)के रूप में अपनी सेवाएं दी.

असम के छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने पर विचार करने हेतु महेश कुमार सिंगला समिति गठित-(01-MAR-2016) C.A

|
केंद्र सरकार ने 29 फरवरी 2016 को असम के छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने पर विचार करने हेतु महेश कुमार सिंगला समिति गठित की. इस समिति की अध्यक्षता विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) गृह मंत्रालय, महेश कुमार सिंगला द्वारा की जाएगी.

समिति छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के लिए तौर-तरीकों की सिफारिश करेगी, इस समुदायों में शामिल हैं – कोच राजबोंग्शी, मोरन, मटक, ताइ अहोम, छुटिया एवं आदिवासी (चाय जनजाति).

यह समिति 31 मई 2016 को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

समिति असम सरकार के साथ परामर्श करके आरक्षण के आवश्यक तौर-तरीकों पर सुझाव देगी. साथ ही इन समुदायों को ओबीसी दर्जे से अनुसूचित जाति में स्थानांतरित करने पर इन्हें उक्त आरक्षण भी दिया जायेगा.

वाइस एडमिरल बिमल वर्मा एवीएसएम ने अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ का पदभार ग्रहण किया-(01-MAR-2016) C.A

|
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा एवीएसएम ने 29 फरवरी 2016 को अंडमान एवं निकोबार कमान के 13वें कमांडर इन चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया.

उन्होंने वाइस एडमिरल प्रदीप कुमार चटर्जी पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम, एडीसी के स्थान पर यह पदभार संभाला है. एडमिरल प्रदीप 39 वर्षों के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत हुए.
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा

•    वाइस एडमिरल बिमल वर्मा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भारतीय सेना कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से शिक्षा प्राप्त हैं. 
•    उन्हें सर्वश्रेष्ठ नौ सेना कैडेट घोषित किया गया. 
•    उन्हें 1 जनवरी 1980 को भारतीय नौ सेना में कमीशन प्राप्त हुआ.
•    वाइस एडमिरल वर्मा ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. उन्हें शानदार सेवा के लिए अतिविशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त हो चुका है.

रेसुल पूकुट्टी गोल्डन रील अवार्ड जीतने वाले पहले एशियाई बने-(01-MAR-2016) C.A

|
प्रख्यात साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी को 27 फरवरी 2016 को बेस्ट साउंड की श्रेणी में ‘इंडियाज डॉटर’ डॉक्यूमेंट्री के लिए 63वें मोशन पिक्चर साउंड एडीटर्स के गोल्डन रील अवार्ड से सम्मानित किया गया. पूकुट्टी यह अवार्ड जीतने वाले पहले एशियाई हैं.
‘इंडियाज डॉटर’ राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 को चतली बस में 23 वर्षीया प्रशिक्षु फिजियोथेरेपिस्ट के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आधारित है.
पुकुट्टी को लॉस एंजेलिस में आयोजित मोशन पिक्चर्स एडिटर्स (एमपीएसई) 63वें वार्षिक गोल्डन रील अवार्ड्स कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया.
पुकुट्टी को मोशन पिक्चर्स एडिटर्स 63वें वार्षिक गोल्डन रील अवार्ड्स में दो श्रेणियों में नामांकन मिला था.  
रेसुल पुकुट्टी
  • 20 मई 1971 को जन्में रेसुल ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे से साउंड डिजाइन की पढ़ाई की है.
  • पद्म श्री से सम्मानित रेसुल सांवरिया, गांधी माई फादर, रावण और आंखों देखी जैसी हिंदी फिल्मों में साउंड डिजाइनिंग कर चुके है.
  • वर्ष 2009 में उन्होंने रिचर्ड और इयान टैप के साथ सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण श्रेणी में स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए अकादमी पुरस्कार जीता था.

वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट ने पूर्वी नौ सेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पद भार संभाला-(01-MAR-2016) C.A

|
वाइस एडमिरल एच.सी.एस बिष्ट, एवीएसएम ने वाइस एडमिरल सतीश सोनी, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम, एडीसी से पूर्वी नौ सेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पद भार ग्रहण किया.
एडमिरल बिष्ट ने रस्मी गारद और पूर्वी नौ सेना कमान के विभिन्न जहाजों तथा प्रतिष्ठानों के नौ सेनाकर्मियों की प्लाटूनों का निरीक्षण किया. वाइस एडमिरल सतीश सोनी 40 वर्षों के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए.
वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट
  • वाइस एडमिरल बिष्ट ने सैनिक स्कूल (घोड़ाखाल, नैनी‍ताल), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (पुणे), रॉयल नेवल स्टॉफ कॉलेज (ग्रीनविच, इंग्लैंड), कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर (मुंबई) और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (नई दिल्ली) में शिक्षा प्राप्त की.
  • उन्हें 1 जुलाई 1979 को नौ सेना में कमीशन प्रदान किया गया. वाइस एडमिरल बिष्ट ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया.
  • वे एएसडब्यू कारवेट आईएनएस अजय के कार्यकारी अधिकारी, पूर्वी बेड़े, विशाखापत्तनम में फ्लीट गनरी अधिकारी, मिसाइल कारवेट आईएनएस कोरा के कमांडिंग ऑफिसर इत्यादि पदों पर काम कर चुके हैं.

ट्विटर ने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु ‘पॅजिशन ऑफ स्ट्रेंथ’ अभियान आरंभ किया-(01-MAR-2016) C.A

|
माइक्रो ब्लॉगिंग साईट ट्विटर ने भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु 26 फरवरी 2016 को #पॅजिशनऑफस्ट्रेंथ (#Positionofstrength) नामक अभियान आरंभ किया.  

इस अभियान का उद्देश्य देश में लैंगिक असमानता को ऑनलाइन माध्यम से कम करना एवं देश में महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करना है. यह अभियान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर पुरुषों के वर्चस्व को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आरंभ किया गया.
प्रमुख बिंदु

•    #पॅजिशनऑफस्ट्रेंथ अभियान फिक्की महिला संगठन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की भागीदारी के साथ शुरू किया गया.
•    इससे महिलाएं ऑनलाइन अपनी पहचान सुनिश्चित करने तथा अपने विचारों के समकक्ष अन्य महिलाओं से सुरक्षित संवाद करने के लिए नेटवर्क तैयार कर सकती हैं.
•    यह अभियान ऑस्ट्रेलिया एवं आयरलैंड में पहले ही जारी किया जा चुका है. यह उपयोगकर्ताओं को किसी भी तरह के ऑनलाइन दुरुपयोग के प्रति स्पष्ट रूप से मत प्रकट करने का अवसर भी प्रदान करता है.
•    इसके अतिरिक्त ट्विटर ने महिलाओं को स्थानीय स्तर पर शिक्षित करने एवं अन्य मुद्दों पर जागरुक करने हेतु हिंदी में सेफ्टी सेंटर भी आरंभ किया.

आम बजट 2016-17: मुख्य तथ्य-(01-MAR-2016) C.A

|
आम बजट 2016-17केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 29 फरवरी 2016 को वर्ष 2016-17 का आम बजट लोकसभा में पेश किया. भाजपा की नेतृत्व वाली वर्तमान ‘एनडीए’ सरकार का यह दूसरा आम बजट है.
आम बजट 2016-17: मुख्य बिंदु
•   आम बजट 2016-17, नौ प्रमुख क्षेत्रों- कषि क्षेत्र, ग्रामीण ढांचा, सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा एवं कौशल विकास, जीवन स्तर में सुधार, वित्तीय क्षेत्र, कारोबार सुगमता और कर सुधारों पर केंद्रित.
•    मनरेगा के लिए 38,500 करोड़ रुपये का आवंटन.
•    वर्ष 2018 तक देश के सभी गांवों में बिजली पहुँचाने की घोषणा.
•    55,000 करोड़ का बजट रोड और हाइवेज के लिए आवंटित.
•    ग्रामीण क्षेत्र को खास अहमियत.
•    87,761 करोड़ रुपये का बजट रूरल सेक्टर (ग्रामीण क्षेत्र) के लिए आवंटित.
•    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 5500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित.
•    कृषि व किसान कल्याण के तहत किसानों को इनकम सिक्यॉरिटी के लिए 35,984 करोड़ रुपये का बजट आवंटित.
•    परंपरागत कृषि विकास योजना, ऑर्गैनिक चेन फार्मिंग जैसी योजनाओं के तहत करीब 400 करोड़ रुपये का बजट.
•    नाबार्ड को 20 हजार करोड़ रुपये का बजट ताकि वह कृषि व किसानों के लिए योजनाओं को लागू कर सके. 
•    बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एक केंद्रीय कृषि बाजार का ई-प्लेटफॉर्म देश को समर्पित किया जाएगा.
•    पांच लाख एकड़ में जैविक खेती की घोषणा.
•    नेशनल हेल्थ स्कीम लागू करने की घोषणा.
•    उच्च शिक्षा हेतु 1000 करोड़ रूपये का आवंटन.
•    सर्व शिक्षा अभियान पर ख़ास ज़ोर. 62 नए नवोदय स्कूल खोले जाएंगे.
•    15 हज़ार स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुलेंगे. स्किल डेवलपमेंट के लिए 17,000 करोड़ दिए जाएंगे. 
•    पीपीपी मॉडल के तहत नेशनल हेल्थ स्कीम लागू की जाएगी. 
•    ग़रीबों के लिए रसोई गैस सुविधा दी जाएगी. महिलाओं के नाम पर एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे. 
•    गांवों में बिजलीकरण के लिए 8500 करोड़ का प्रावधान.
•    स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने की घोषणा.
•    मनरेगा के तहत पांच लाख तालाब और कुंओं का निर्माण किया जाएगा.
•    वैश्विक निर्यात में गिरावट के बावजूद 2015-16 में वद्धि दर बढ़कर 7.6 प्रतिशत, चालू खाते का घाटा घटकर 14.4 अरब डॉलर. 
•    2016-17 में डेढ़ करोड़ गरीब परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान.
•    दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के लिए 8,500 करोड़ रुपये की घोषणा. 
•    नाबार्ड में 20,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ दीर्घावधि का एक समर्पित सिंचाई कोष बनाया जाएगा.
•    भूजल बढ़ाने के प्रयासों के लिए 60,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा.
•    प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए 2016-17 में 19,000 करोड़ रुपये का आवंटन.
•    राष्ट्रीय डायलिसिस योजना के तहत देश के हर जिले में मूल सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क में छूट का प्रावधान.
•    सर्वशिक्षा अभियान के तहत 62 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे.
•    स्कूल प्रमाणपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए डिजिटल डिपाजिटरी खोली जाएगी.
•    फसल बीमा योजना के लिए 5,500 करोड़ रुपये का आवंटन. 
•    आयकर अधिनियम की धारा 87–ए के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक की आय वाले व्य्क्तियों पर कर का बोझ कम करने के लिए कर छूट की अधिकतम सीमा 2000 से बढ़ाकर 5000 रुपये करने का प्रस्तालव. इससे दो करोड़ से अधिक करदाताओं को 3000 रुपये की राहत मिलेगी. 
•    आयकर अधिनियम की धारा 80 जीजी के अंतर्गत मकान किराए के भुगतान के संबंध में कटौती की सीमा 24000 रुपये प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 60000 रुपये प्रतिवर्ष की गई.
•    आयकर अधिनियम की धारा 44 एडी के अंतर्गत अनुमानित कराधान योजना के तहत सकल प्राप्तियों को मौजूदा एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये की गई, जिसका लाभ लगभग 33 लाख छोटे व्यडवसायियों को मिलेगा. इससे सूक्ष्मज, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) श्रेणी के अंतर्गत आने वाले व्यकक्तियों को विस्तृलत बही खातों के रख-रखाव और उनकी लेखा परीक्षा कराने के बोझ से मुक्ति मिलेगी.

केंद्र सरकार ने बैंक बोर्ड ब्यूरो को मंजूरी प्रदान की-(01-MAR-2016) C.A

|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2016 को आर्थिक मामलों के विभाग के तहत बैंक बोर्ड ब्यूरो के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की. बैंक बोर्ड ब्यूरो 1 अप्रैल 2016 से कार्य आरंभ करेगा.

इसका गठन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया है, इसकी अध्यक्षता कैग विनोद राय करेंगे. अध्यक्ष के अतिरिक्त इस स्वायत्त निकाय में पदेन सदस्य और तीन विशेषज्ञ सदस्य होंगे. सभी सदस्य एवं अध्यक्ष आंशिक कार्यकाल पर होंगे.

इसके विशेषज्ञ सदस्यों में अनिल के खंडेलवाल (बैंक ऑफ़ बड़ोदा के पूर्व सीएमडी), रूपा कुडवा (सीआरआईएसआईएल की पूर्व एमडी एवं सीईओ) एवं एचएन सिनोर (आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व संयुक्त सचिव) शामिल हैं. तीन पदेन सदस्यों में सचिव - वित्तीय सेवा विभाग, सचिव - लोक उद्यम विभाग और डिप्टी गवर्नर - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया शामिल होंगे.

बैंक बोर्ड ब्यूरो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए एक विशेष अथॉरिटी है जो बोर्ड स्तर की नियुक्तियों में योगदान देगा एवं धन लाभ अर्जित करने, विलय तथा अधिग्रहण के लिए राय प्रदान करेगा.

लोक सभा द्वारा चुनाव अधिनियम (संशोधन) विधेयक 2016 पारित-(01-MAR-2016) C.A

|
लोक सभा ने 25 फरवरी 2016 को  चुनाव अधिनियम (संशोधन) विधयेक 2016 पारित किया. इस विधेयक के तहत परिसीमन अधिनियम 2002 की धारा 11 और जन प्रतिनिधित्व कानून 1950 की धारा 9 में संशोधन करने की बात कही गयी है.

इस अधिनियम के तहत संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों की (सीमाओं का निर्धारण) सीटों का आवंटन एवं परिसीमन निश्चित किया जा सकेगा.
विधेयक के मुख्य बिंदु

उद्देश्य : इसका उद्देश्य पश्चिम बंगाल में कूच बिहार जिले में परिसीमन का अधिकार प्रदान करना है. यह अधिकार संविधान के 100वें संशोधन से प्रदान किया गया.

100वां संविधान संशोधन : इसके तहत 51 बंगलादेशी एवं 111 भारतीय क्षेत्रों का 31 जुलाई 2015 को आदान-प्रदान किया गया. यह वह क्षेत्र हैं जो उस देश का भाग है किन्तु पूरी तरह पडोसी देश द्वारा घिरा हुआ है.

चुनाव आयोग को अतिरिक्त अधिकार 
: इस विधेयक से चुनाव आयोग को अतिरिक्त शक्तियां प्राप्त होती हैं. इसके अनुसार चुनाव आयोग निम्न क्षेत्रों में परिसीमन के आदेश में संशोधन कर सकते हैं.

a)    भारत से बांग्लादेश को स्थानांतरित किये गये क्षेत्र को छोड़कर
b)    तथा, भारत में बांग्लादेश से स्थानांतरित किये गये क्षेत्र

जनप्रतिनिधित्व कानून, 1950 और परिसीमन अधिनियम, 2002: इस अधिनियम के अनुच्छेद 9 एवं धारा 4 के तहत चुनाव आयोग परिसीमन के आदेश का पालन करता है.

परिसीमन आदेश में चुनाव आयोग का उत्तरदायित्व - परिसीमन के आदेश द्वारा प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को निर्दिष्ट किया जाना चाहिए. इसमें निम्नलिखित बिंदु शामिल हैं – 

•    मुद्रण गलतियों और अनजाने में हुई त्रुटियों को सही करना.
•    यदि परिसीमन आदेश में किसी क्षेत्र का नाम बदला गया है तो इस संबंध में आवश्यक संशोधन करना.
•    यह विधेयक लोक सभा में विधि और न्याय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा द्वारा 24 फरवरी 2016 को पेश किया गया.
•    इससे पहले केंद्र सरकार ने 17 फरवरी 2016 को परिसीमन अधिनियम 2002 एवं जन प्रतिनिधित्व कानून 1950 में संशोधन को मंजूरी दी थी.

हाशिम थाची कोसोवो के राष्ट्रपति निर्वाचित-(01-MAR-2016) C.A

|
विदेश मंत्री हाशिम थाची को 26 फरवरी 2016 को संसद सदस्यों द्वारा कोसोवो का राष्ट्रपति चयनित किया गया. उन्होंने अतफेत जहाजगा का स्थान लिया.
हाशिम थाची

•    वे एक गुरिल्ला दल के मुखिया थे जिसके विरोधाभास एवं संघर्ष के कारण ही सर्बिया से पृथक कोसोवो का निर्माण हुआ.
•    उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर भी कर किया एवं सर्बिया ने अपने अधिकार प्राप्त करने में उन्होंने प्रमुख रूप से मध्यस्थता की.

कोसोवो

•    कोसोवो की स्थापना वर्ष 2008 में सर्बिया से पृथक होने पर हुई. इसे अमेरिका एवं यूरोपियन यूनियन के विभिन्न देशों ने मान्यता प्रदान की.
•    कोसोवो द्वारा स्वयं को स्वतंत्र देश घोषित करने पर इसे सर्बिया ने मान्यता प्रदान नहीं की.
•    अप्रैल 2013 में सर्बिया एवं कोसोवो के बीच हुए समझौते के बाद दोनों देशों के संबंध सामान्य हुए.
•    नाटो शांति सेना वर्ष 1999 तक कोसोवो में तैनात रही.

ईरान के आम चुनाव में सुधारवादियों की भारी बहुमत से जीत-(01-MAR-2016) C.A

|
ईरान में संसदीय चुनाव में सुधारवादी राष्‍ट्रपति हसन रूहानी के सहयोगी दलों को तेहरान में 27 फरवरी 2016 को बड़ी जीत मिली. ये चुनाव विश्‍व के प्रमुख छह शक्तिशाली देशों के साथ ईरान का परमाणु समझौता होने के बाद पहली बार हुए हैं.
अब तक हुई मतों की अनुसार लगभग नब्‍बे प्रतिशत मतों की गिनती की जा चुकी है. रुझानों के अनुसार रूहानी समर्थक दलों को राजधानी तेहरान में सभी तीस संसदीय सीटों पर जीत मिलना तय है.
  • ईरानी संसद और सर्वोच्च धार्मिक परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती 27 फरवरी 2016 को शुरू हो गई.
  • 290 सदस्यीय संसद और 88 सदस्यीय परिषद के लिए शुक्रवार को करीब तीन करोड़ तीस लाख लोगों ने वोट डाले.
  • इनमें से डेढ़ करोड़ वोटों की गिनती का काम पूरा हो गया.
  • सुधारवादियों की जीत से नई संसद उनके लिए अधिक अनुकूल होगी. सुधारवादी देश में लोकतांत्रिक बदलाव और पश्चिमी देशों के साथ बेहतर संबंधों के हिमायती है.
  • इस बार यदि सुधारवादी चुनावों में सफल रहते हैं तो 2004 के बाद से पहली बार संसद में उनकी स्थिति मजबूत होगी.
  • परिषद के नए सदस्य देश के सर्वोच्च धार्मिक नेता का चुनाव करेंगे.
  • इन चुनावों में कट्टरपंथी अपनी मजबूत जमीन खो चुके हैं.

राहुल सचदेव ने पहली ऑल इंडिया ओपन इंविटेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप 2016 जीती-(01-MAR-2016) C.A

|
राहुल सचदेव ने 29 फ़रवरी 2016 को औरंगाबाद महाराष्ट्र में प्रथम ऑल इंडिया ओपन इंविटेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप 2016 जीती. यह टूर्नामेंट बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन, औरंगाबाद द्वारा आयोजित किया गया, और क्यू स्पोर्ट्स इंडिया के साथ इसका कोई संबंध नहीं था.
  • राहुल ने रेलवे के पुष्पेंद्र सिंह को 5-3 स्कोर के साथ फाइनल में हराया.
  • पुष्पेंद्र एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरा और फाइनल में पहुंचने से पहले केवल एक फ्रेम खो दिया
  • जबकि राहुल 104 का स्कोर किया.
  • राहुल सूद 2013 के राष्ट्रीय खेल में में रनर अप रहा. यह उसक उच्चतम प्रदर्शन था.
  • अखिल भारतीय स्तर पर इंविटेशनल टूर्नामेंट जीतना उसके कैरियर के लिए बड़ी सफलता है.
  • फाइनल में पहुंचने के लिए राहुल अपदस्थ लक्ष्मण रावत (रेलवे) को 5-1 से जबकि पुष्पेंद्र सिंह ने रेलवे के कमल चावला को 5-1 से हराया.

रोज़ल प्रेज़ेल आईएएएफ एथलीट आयोग के अध्यक्ष निर्वाचित-(01-MAR-2016) C.A

|
स्लोवेनियाई हाई जम्पर रोज़ल प्रेज़ेल 27 फ़रवरी 2016 को मोनाको में एथलीट महासंघ के अंतरराष्ट्रीय एसोशियन ऑफ़ एथलेटिक्स (आईएएएफ) आयोग के अध्यक्ष चुने गए.
  • प्रेज़ेल ने तत्काल प्रभाव से आयोग के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है. उन्होंने फ्रैंक फ़्रेड्रिक्स का स्थान लिया है.
  • दूसरी ओर ब्रिटेन की मैराथन विश्व रिकार्ड धारक पाउला रेडक्लिफ को आयोग की उपाध्यक्ष  मनोनीत किया गया.
रोज़ल प्रेज़ेल बारे में-
  • 26 सितंबर 1979 को जन्मे प्रेज़ेल ने 2004, 2008 और 2012 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में स्लोवेनिया का प्रतिनिधित्व किया.
  • 2008 में आयोजित ओलंपिक में उसका सबसे अच्छा परिणाम रहा. उसने ऊंची कूद में 12 वां  स्थान प्राप्त किया.
  • 2001 में वे आयोजित यूरोपीय अंडर 23 के चैंपियन रहे. 2014 में सेवानिवृत्त से पूर्व  2012 में उन्होंने 2.32 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया.
एथलेटिक्स महासंघों के अंतरराष्ट्रीय संघ के बारे में-
  • एथलेटिक्स महासंघों का अंतरराष्ट्रीय संघ एथलेटिक्स खेल के लिए अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है.
  • इसकी स्थापना 17 जुलाई 1912 को 17 देशों के राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघों के संगठन के प्रतिनिधियों ने अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन के रूप में स्टॉकहोम, स्वीडन में की.
  • अक्तूबर 1993 से इसका मुख्यालय मोनाको में है.
  • 2001 के बाद इसका नाम बदल कर  एथलेटिक्स महासंघों का अंतरराष्ट्रीय संघ कर दिया गया.