वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने 29 फ़रवरी 2016 को दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया. उनका इस पद कार्यकाल जुलाई 2017 तक होगा.
- उन्होंने बीएस बस्सी का पद भार ग्रहण किया है. जो 29 फ़रवरी 2016 को सेवानिवृत्त हुए हैं.
- उनकी इस पद पर नियुक्ति के समय वह तिहाड़ जेल के महानिदेशक (कारागार) के एक पद पर कार्यरत थे.
आलोक कुमार वर्मा के बारे में-
- वह एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1979 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
- उन्होंने दिल्ली पुलिस में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी है. जिनमे पुलिस उपायुक्त दक्षिण जिला, संयुक्त आयुक्त (अपराध शाखा) पुलिस संयुक्त आयुक्त, नई दिल्ली रेंज, विशेष आयुक्त (खुफिया) और विशेष पुलिस आयुक्त, सतर्कता शामिल है.
- इससे पहले पुलिस उन्होंने महानिरीक्षक अंडमान और निकोबार द्वीप और पुडुचेरी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)के रूप में अपनी सेवाएं दी.
0 comments:
Post a Comment