चीन पाकिस्तान में रेल लिंक के लिए 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर की मदद करने का घोषणा किया-(07-OCT-2016) C.A

| Friday, October 7, 2016
चीन ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ अपने सहयोग को बढ़ाते हुए रेल परियोजना के लिए उसे 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर अर्थात करीब 369 अरब रुपये की मदद करेगा.
यह सहायता राशि चीन की ओर से कराची से पेशावर को जोड़ने वाले मुख्य रेल लिंक के सुधार और विस्तार के काम के लिए दी जाएगी.
चीन की ओर से यह मदद चीन-पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर के तहत ही दी जाएगी. चीन यह राशि सस्ते लोन के तौर पर मुहैया कराएगा.
इसकी ब्याज दर दो फीसदी से भी कम होगी. इस लोन के साथ ही चीन-पाक आर्थिक गलियारे पर खर्च होने वाली अनुमानित राशि बढ़कर लगभग 51.5 बिलियन डॉलर हो गई है.
पाकिस्तान के अनुसार कराची-पेशावर रेल लिंक बहुत मायने रखता है. देशभर में होने वाली माल ढुलाई का 75 फीसदी इसी लिंक पर होता.
चीन ने पहले ही 1,687 किलोमीटर लंबे इस रेल लिंक के लिए 3.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद मुहैया कराने की बात कही थी. लेकिन अब इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया है.
इस परियोजना के लिए बकाया 2.5 अमेरिकी डॉलर की राशि एशियन डिवेलपमेंट बैंक की ओर से दिया जायेगा. एशियाई बैंक के लोन से ही पेशावर-लाहौर के बीच के रूट को तैयार किया जाएगा.

0 comments:

Post a Comment