गोवा में पहले ब्रिक्‍स अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभांरभ-(07-OCT-2016) C.A

| Friday, October 7, 2016
गोवा में आयोजित पहले ब्रिक्‍स अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभांरभ केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने किया.

ब्रिक्‍स अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट से ब्रिक्‍स राष्‍ट्रों के बीच बातचीत के पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर खेल के क्षेत्र में भी चर्चा की संभावना बढ़ी है.
ब्रिक्‍स अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट-
  • पहले ब्रिक्‍स अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन की मेजबानी करना भारत के लिए सम्‍मान की बात है.
  • भारत देश में खेलकूद की संस्‍कृति को बढ़ाना चाहता है.
  • खेल मंत्रालय द्वारा ‘खेलों इंडिया’, ‘मिशन 11‍ मिलियन’ और आगामी फीफा अंडर 17 विश्‍व कप जैसी पहल इस प्रयास को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से ही शुरू की गई.
  • ब्रिक्‍स अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट से प्रतिभागियों में प्रोत्‍साहन के साथदर्शकों के साथ उनका तालमेल भी बढ़ेगा.
  • फुटबॉल टीम के कप्‍तानों ने शुभारम्भ के अवसर पर मशाल जलायी.
ब्रिक्‍स अंडर 17 के खिलाड़ी देश-  
  • भारत की पहल पर ब्रिक्स अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट ब्रिक्स देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.
  • टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच चीन और ब्राज़ील के बीच आयोजित होगा. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 15 अक्टूबर 2016 को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, फार्तोदा में खेला जाएगा.
  • यह टूर्नामेंट सभी के लिए नि:शुल्‍क है.
  • आगामी वर्ष भारत फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप की मेज़बानी करेगा.

0 comments:

Post a Comment