मारिया शारापोवा का डोपिंग प्रतिबंध दो साल से घटकर 15 महीने हुआ-(07-OCT-2016) C.A

| Friday, October 7, 2016
sharapovaमारिया शारापोवा का डोपिंग प्रतिबंध 4 अक्टूबर 2016 को दो साल से घटाकर 15 महीने कर दिया गया. खेल पंचाट ने शारापोवा पर लगे निलंबन में नौ महीने की कटौती की है.
शारापोवा को जनवरी 2016 में आस्ट्रेलिया ओपन के दौरान मेलडोनियम के लिए पाजीटिव पाया गया था. पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता और विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी शारापोवा को पाजीटिव टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था.
मारिया शारापोवा अप्रैल 2017 में टेनिस कोर्ट में वापसी करेगी और फ्रेंच ओपन के साथ ग्रैंडस्लैम में खेल सकती है. खेल पंचाट के पैनल ने पाया कि पाजीटिव टेस्ट के लिए शारापोवा की भी कुछ गलती है लेकिन कहा कि 15 महीने का प्रतिबंध पर्याप्त था.
मारिया शारापोवा:
•    मारिया शारापोवा का जन्म 19 अप्रैल 1987 में साइबेरिया स्थित रूस में हुआ.
•    उन्हें अगस्त 2005 में विश्व की नम्बर 1 खिलाड़ी घोषित किया गया.
•    मारिया ने वर्ष 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब जीता.
•    उन्होंने वर्ष 2012 में फ्रेंच ओपन जीता.
•    वे वर्ष 2004 में विम्बल्डन तथा वर्ष 2006 में अमेरिकन ओपन विजेता रहीं.
डोपिंग क्या है?
डोपिंग का अर्थ है कि खिलाड़ियों द्वारा उन पदार्थों का सेवन करना जो उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ाने में सहायता करता है. वे इससे अपनी क्षमता से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हैं. डोपिंग के अंतर्गत 5 प्रकार के ड्रग्स को प्रतिबंधित किया गया है. इनमें सबसे सामान्य स्टिमुलैंट्स और हॉर्मोन्स हैं.
इनका सेवन करने से व्यक्ति के शरीर में कई साइड इफेक्ट के भी खतरे होते हैं. इसलिए इन्हें खेल शासी निकायों द्वारा प्रतिबंधित किया गया है.
कैसे पता करेगें कि खिलाड़ी ने डोपिंग की है?
डोपिंग की जांच के लिए खिलाड़ी के शरीर में एक लंबे समय से स्थापित तकनीकी मास स्पेक्ट्रोमेट्रीका का प्रयोग किया किया जाता है. इसके अंतर्गत खिलाड़ी के यूरिन सैंपल को आयोनाइज करने के लिए इलेक्टॉन्स से फायर किया जाता है इससे अणुओं को चार्ज्ड पदार्थ में परिवर्ति कर दिया जाता है इलेक्ट्रॉन्स को जोड़कर और हटाकर देखा जाता है. जितने भी पदार्थ होते है उन सबमें एक सबसे अलग फिंगरप्रिंट होता है. जैसा कि वैज्ञानिकों को पहले से ही कई स्टेरॉइड्स का भार पता होता है इसलिए वे तुरंत पहचान जाते हैं कि डोपिंग वाला सेंपल कौन सा है.

0 comments:

Post a Comment