भेल ने कर्नाटक में 700 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल थर्मल इकाई शुरु की-(05-MAR-2016) C.A

| Saturday, March 5, 2016
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्सट लिमिटेड (बीएचईएल) ने 4 मार्च 2016 को कर्नाटक के बेल्लारी थर्मल पॉवर परियोजना (टीपीपी) में 700 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल थर्मल इकाई शुरु करने की घोषणा की. कंपनी के अनुसार मेगावाट के इस नए रेटिंग इकाई को भेल ने बाजार की जरूरत के अनुरूप विकसित किया.
भेल ने इस इकाई के लिए कर्नाटक पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा दिया ऑर्डर अंतरराष्टीय स्तर की बोली प्रतिस्पर्धा में हासिल किया. यह ऑर्डर इकाई के इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण आधार पर दिया गया.
भेल द्वारा बेल्लारी में चालू की गई यह तीसरी बिजली इकाई है. इससे पहले 500 मेगावाट की दो इकाईयों की आपूर्ति और उन्हें पूरा करने का काम भेल ने किया है, यह इकाईयां काम कर रही हैं.
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्सट लिमिटेड
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचइएल या भेल) भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग व विनिर्माण क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है. बीएचईएल भारत में ऊर्जा संबंधी मूलभूत संरचना क्षेत्र में विशालतम इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण उद्यम है.

0 comments:

Post a Comment