आम बजट 2016-17: अवसंरचना एवं निवेश-(03-MAR-2016) C.A

| Thursday, March 3, 2016
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 29 फरवरी 2016 को लोकसभा में वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश किया. आम बजट 2016-17 में अवसंरचना एवं निवेश से संबंधित निम्नलिखित घोषणाएं की गई.
आम बजट 2016-17: अवसंरचना एवं निवेश 
•    अवसंरचना हेतु कुल परिव्यय 221246 करोड़ रूपये घोषित.
•    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के आवंटन सहित सड़क क्षेत्र में कुल 97,000 करोड़ रूपये का निवेश.
•    वित्त वर्ष 2016-17 में 10000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य को मंजूरी.
•    सड़कों के लिए बजट में 55000 करोड़ रूपये का आवंटन.
•    यात्री परिवहन क्षेत्र में सड़क परिवहन क्षेत्र को खोलने के लिए मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन की घोषणा.
•    पीपीपी मॉडल के तहत सार्वजनिक उपयोगिता के संसाधनों को बढ़ाने पर जोर.
•    बीमा एवं पेंशन, स्टाक एक्सचेंज इत्यादि में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) नीति में सुधार एवं इसे और लचीला किये जाने की घोषणा. 
•    भारत में उत्पादित एवं विनिर्मित खाद्य उत्पादों के विपणन में एफआईपीबी मार्ग के जरिये 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति.
•    सार्वजानिक क्षेत्र के उद्यमों में विनिवेश ओर रणनीतिक बिक्री सहित सरकारी निवेश के प्रबंधन के नई नीति को मंजूरी.

0 comments:

Post a Comment